Home
News

TATA ग्रुप की भारत में 100 Apple स्टोर खोलने की योजना, जानें क्या है मामला

TATA ग्रुप की भारत में 100 Apple स्टोर खोलने की योजना

इंफिनिटी रिटेल के स्वामित्व वाली कंपनी TATA ग्रुप, Croma के इलेक्ट्रॉनिक चैन स्टोर्स चलाती है। अब कंपनी ने तय किया है की वह भारत में 100 ऐसे स्टोर खोलेगी जहाँ केवल Apple के प्रोडक्ट्स बेचे जायेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, TATA ग्रुप 5000 करोड़ रुपयों में Wistron's की एकमात्रा भारतीय मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी खरीदने वाला था। यह भी पता चला है की अगर कर्नाटक में TATA Wistron को खरीदने में असफल होता है तो वह Taiwan के Wistron के साथ एक जॉइंट वेंचर की प्लानिंग करेगा।

TATA इलेक्ट्रॉनिक्स और Apple

आपको बता दें कि TATA इलेक्ट्रॉनिक्स Apple को तमिल नाडु स्थित होसुर यूनिट से कंपोनेंट्स सप्लाई करता है। वहीं एक रिपोर्ट द्वारा पता चला था कि TATA भारत में iPhones असेंबल करने के लिए Wistron के साथ जॉइंट वेंचर स्थापित करने की सोच रहा है।

कर्नाटक में Wistron, तमिल नाडु में Foxconn और Pegatron अब तक की तीन कंपनियां है जो भारत में Apple के ग्लोबल सप्लायर है। महीने की शुरुआत में पता चला था कि Apple की Taiwan कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Pegatron भारत में iPhone 14 असेंबल कर रही थी।

भारत में बढ़ेगा iPhone का प्रोडक्शन

साथ ही दोनों कंपनियां Foxconn और Pegatron, Apple के नए iPhone 14 हैंडसेट को भारत में produce कर रही है जिसकी असेम्बलिंग उन्होंने सितंबर के माह से ही शुरू कर दी थी। Foxconn और Wistron के जरिए Apple भारत में iPhone असेंबली का विस्तार कर रहा है। साथ ही लोकल मैन्युफैक्चरिंग के जरिए वह भारत में iPhone का प्रोडक्शन बढ़ाना चाह रहा है।

चीन में चल रहे राजनितिक तनाव और सख्त COVID-19 लॉकडाउन के चलते Apple चार में से एक iPhone 2025 तक भारत में produce करना चाह रहा है।

इस मामले को लेकर TATA ने प्रीमियम मॉल, हाई स्ट्रीट स्टोर और उससे जुड़े ब्रांड्स के लिए lease टर्म्स की बातचीत करनी शुरू कर दी है। साथ ही आपको यह भी बता दें की जुलाई- सितंबर क्वार्टर में Apple iPhone की ग्लोबल revenue 10 प्रतिशत बढ़कर 42.6 बिलियन डॉलर हो गयी है जिसमें भारत ने अकेले 1.7 Mn यूनिट बिक्री की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
TATA Group, a company owned by Infinity Retail, operates Croma's electronic chain stores. Now the company has decided that it will open 100 such stores in India where only Apple products will be sold.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X