Home
News

CES 2018: प्रीमियम फीचर्स के साथ 3 नए Alcatel स्मार्टफोन लॉन्च

By Neha

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2018) शुरू हो चुका है। सीईएस 2018 शो में चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टीसीएल कम्युनिकेशन्स ने तीन नए स्मार्टफोन Alcatel 1X, Alcatel 3V और Alcatel 5 पेश कर दिए हैं।

टीसीएल कंम्यूनिकेशन के तीनों स्मार्टफोन फुल व्यू डिसप्ले के साथ आते हैं। कंपनी ने तीनों स्मार्टफोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ वाइब्रेंट कलर में पेश किया है, जो देखने में काफी यूनिक लगते हैं।

फिलहाल कंपनी ने अल्काटेल के इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है शो में इनकी कीमत का ऐलान नहीं किया है। टीसीएल कम्युनिकेशन्स तीनों अल्काटेल मॉडल्स को देखकर लग रहा है कि इन्हें स्टार्टिंग और मिड बजट कैटेगिरी में पेश किया जा सकता है।

CES 2018: प्रीमियम फीचर्स के साथ 3 नए Alcatel स्मार्टफोन लॉन्च

Alcatel सीरिज-

Alcatel सीरिज-

अल्काटेल सीरिज में अल्काटेल 1X सबसे किफायती हैंडसेट हो सकता है। अल्काटेल 1एक्स, अल्काटेल 3वी और अल्काटेल 5 स्मार्टफोन के डिसप्ले का ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इस समय स्मार्टफोन मार्केट में आ रहे सभी हैंडसेट की तरह इन तीनों अल्काटेल स्मार्टफोन में भी फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।

Alcatel 1X-

Alcatel 1X-

अगर बात अल्काटेल 1एक्स फोन की करें, तो कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन स्टार्टिंग रेंज कैटेगिरी में पेश किया जा सकता है। ये फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है और कंपनी का कहना है कि इस स्मार्टफोन का बॉडी प्रीमियम मटेरियल से डिजाइन किया गया है। इस फोन के जो फीचर्स सामने आए हैं, उनमें फेस फेस अनलॉक फीचर और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ स्टैंडर्ड फुल व्यू डिसप्ले दिया है।

Alcatel 3V-

Alcatel 3V-

सीईएस 2018 में लॉन्च हुए टीसीएल कम्युनिकेशन्स के दूसरे स्मार्टफोन की बात करें, तो इस फोन को मिड रेंज कैटेगिरी में पेश किया जा सकता है। इस फोन में कुछ प्रीमियम फीचर्स दिए हैं, जिनमें हाई रिज़ॉल्यूशन वाला फुल व्यू डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल हैं। इस फोन को ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, जो ग्लॉसी बैक पैनल के साथ आता है। इस फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम है।

Alcatel 5-

Alcatel 5-

अल्काटेल सीरिज के तीसरे स्मार्टफोन की बात करें, तो इसमें अल्काटेल 5 फोन की यूएसपी इसकी बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद इस फोन की बैटरी पूरे दिन चलेगी। इस फोन में साइड बैजल नहीं दिया है और सिर्फ ऊपर और नीचे की तरह बैजल नजर आ रहा है। इस फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है और फोन में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फीचर्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फोन को भी कंपनी मिड रेंज कैटेगिरी में पेश कर सकती है।

एमडब्ल्यूसी बार्सिलोना 2018 शो में कीमत का हो सकता है ऐलान-

एमडब्ल्यूसी बार्सिलोना 2018 शो में कीमत का हो सकता है ऐलान-

टीसीएल ने तीनों स्मार्टफोन अल्काटेल 1, अल्काटेल 3 और अल्काटेल 5 के सभी स्पेक्स और फीचर्स के बारे में भी जानकारी नहीं दी है। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, ये स्मार्टफोन क्वालकॉम और मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होंगे। फिलहाल ये फोन कब तक उपलब्ध होंगे कंपनी ने इस बारे में भी नहीं बताया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फरवरी में एमडब्ल्यूसी बार्सिलोना 2018 शो में कंपनी ऐलान कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
TCL Communications Unveiled Alcatel series three new smartphone Alcatel 1X, Alcatel 3V and Alcatel 5 in CES 2018.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X