Home
News

TCL ने 65 इंच 4K स्मार्ट TV किया लॉन्च, जानिए कीमत व खासियत

TCL ने अपने टीवी सेगमेंट के तहत नया TCL 65T7K Mini-LED TV लॉन्च किया है। यह टीवी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K डिस्प्ले से लैस है। इसके नाम से ही अंदाजा लगा सकते हैं, कि यह टीवी 65 इंच साइज के साथ आ रहा है। जिसमें आपको 1600 निट्स तक ब्राइटनेस और Quantum Dot Pro 2024 टेक्नोलॉजी मिल रही है।

टीसीएल के इस लेटेस्ट टीवी में ग्राहकों को कंपनी 32GB स्टोरेज भी ऑफर कर रही है। अगर आप भी नया टीवी लेने का प्लान कर रहे है, तो आइए आपको आगे इस टीवी की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

TCL ने 65 इंच 4K स्मार्ट TV किया  लॉन्च, जानिए कीमत व खासियत

TCL 65T7K Mini-LED TV कीमत- इस TCL टीवी की कीमत की बात की जाए तो इसे 4299 युआन यानी करीब 50,500 रुपये कीमत के साथ पेश किया गया है। जिसे ग्राहक JD.com से ऑर्डर कर सकते हैं।

TCL 65T7K Mini-LED TV स्पेक्स- TCL 65T7K Mini-LED TV में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 4K डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 3840 x 2160 है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने 512 इंडिपेंडेंट डिमिंग जोन दिया है, जिससे ये ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को पूरा कंट्रोल करने में सक्षम है।

TCL ने 65 इंच 4K स्मार्ट TV किया  लॉन्च, जानिए कीमत व खासियत

इसके अलावा इस टीवी के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें Quantum Dot Pro 2024 टेक्नोलॉजी शामिल किया गया है, जो कलर एक्यूरेसी को सुनिश्चत करता है। इसमें 1600 निट्स तक की ब्राइटनेस का भी सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी ने इस टीवी में 16 मिलियन: 1 का डाइनेमिक कंट्रास्ट दिया गया है।

बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें 2.1 चैनल प्रोफेशनल ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो कि 70W की कुल आउटपुट देता है, इसके साथ ही इसमें 20W का एक सबवूफर भी इसमें मिल रहा है। इस लेटेस्ट टीवी में 98% DCI-P3 कलर गेमट दिया गया है।

TCL ने 65 इंच 4K स्मार्ट TV किया  लॉन्च, जानिए कीमत व खासियत

इसके साथ ही इसमें Linyao Chip M2 और TCL TXR Mini LED इमेज एनहांसमेंट चिप मिल रहा है। आपको बता दें, यह टीवी 4GB रैम और 32GB इनबिल्ट मैमोरी से पैक्ड है। इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में 4 HDMI पोर्ट हैं। USB-A 3.0 पोर्ट, एक USB-A 2.0 पोर्ट, एक AV पोर्ट, एक RJ45 पोर्ट, और एक डिजिटल ऑडियो पोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
tcl launches 65 inch 4k smart tv with 1600 nits brightness know price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X