100 इंच डिस्प्ले के साथ TCL Thunderbird 100MAX TV ने ली एंट्री, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
TCL ने Thunderbird 100MAX 2024 TV को लॉन्च कर दिया है, जो कि 100 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध है। बड़ी स्क्रीन वाला यह स्मार्ट TV 540-जोन बैकलाइट सिस्टम और नो-एड सेटअप के साथ आ रहा है। नो-एड सेटअप का मतलब यह है कि नए टीवी की फैक्टरी सेटिंग से ऐड हटा दिए जाते हैं। चलिए जानते हैं इस नए स्मार्ट टीवी के बारे में।
TCL Thunderbird 100MAX की कीमत: TCL Thunderbird 100MAX 2024 टीवी को 1,27,415 रुपये रखी गई है।

TCL Thunderbird 100MAX की उपलब्धता: इस स्मार्ट टीवी को कस्टमर्स JD.com जैसे रिटेल प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
TCL Thunderbird 100MAX के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस: इस स्मार्ट टीवी में 100 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 540 बैकलाइट पार्टिशन और 120nits तक ब्राइटनेस दी गई है।
इस स्मार्ट टीवी में 12 मिलियन 1 का डायनामिक कंट्रास्ट रेशियो और DCI-P3 कलर गेमट का 95% का कवरेज दिया गया है। कंपनी ने इस टीवी को एक बेहतर ऑडियो आउटपुट के साथ लॉन्च किया है। यह फुल रेंज यूनिट, 2 ट्वीटर और एक बेस यूनिट के साथ 50 वॉट 7-यूनिट 2.1 ऑडियो सिस्टम से लैस है, जिसकी मदद से इस टीवी में बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस मिलेगा।
TCL Thunderbird 100MAX 2024 स्टोरेज: इस स्मार्ट टीवी में स्टोरेज के लिए 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्ट टीवी मीडियाटेक MT9653 प्रोसेसर से लैस है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी के साथ-साथ Wi-Fi 6.0 का भी सपोर्ट दिया गया है। यह टीवी 2 एचडीएमआई 2.1, 2 एचडीएमआई 2.0, एक एवी इनपुट, एक USB-A 3.0 और एक USB-A 2.0 इंटरफेस से लैस है। TCL Thunderbird 100MAX 2024 में एक सिंगल RJ45 इंटरफेस भी है। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी की फैक्टरी सेटिंग ऐड डिस्प्ले नहीं करती है।


Click it and Unblock the Notifications








