WhatsApp पर परीक्षा पेपर लीक करते हुए पकड़े गए टीचर
इस वक्त पूरे देश में हर जगह परीक्षा का माहौल बना हुआ है। सभी छात्र अपने पेपर की तैयारियों में लगे हुए हैं। परीक्षा की तैयारी कराने के लिए शिक्षकों का भी सबसे बड़ा महत्व है। जिससे हमें काफी मदद मिल सकती है। हालांकि क्या आपको कभी ऐसे शिक्षक मिलें हैं, जिन्होंने आपको पूरा पेपर भी सौंप दिया हो?.. बता दें, हरियाणा के गोहाना में दो दर्जन शिक्षक व्हाट्सऐप पर दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक करवाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए हैं।

हरियाणा शिक्षा बोर्ड में दसवीं व बारहवीं की परीक्षा चल रही हैं। वहीं गणित के पेपर में कई परीक्षा केंद्रों के बाहर और अंदर से व्हाट्सएप्प पर पेपर आउट करवाते एसडीएम आशीष और डीएसपी सुशीला ने दो दर्जन शिक्षकों को रंगे हाथ पकड़ लिया है। जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई मोबाइल फोन और किताबें जब्त कर ली।
धारा 144 की उड़ी धज्जियां
पकड़ें गए शिक्षकों से पुलिस जांड पड़ताल कर रही है। वहीं, आशीष कुमार ने दावा किया कि नकल रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। वहीं, शिक्षकों के खिलाफ अभियान को जारी रखा जाएगा। आशिष ने कहा कि वह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रखेंगे ताकि राज्य में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल पर रोक लगाई जा सके। बता दें, गोहाना में हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा धारा 144 को लगाया गया है। जिसका पालन होता दिखाई दे रहा है।
पूरे मामले को देखते हुए गोहाना के एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम को तैयार किया गया है। जो कई स्कूलों का दौरा कर रही हैं। बता दें, परीक्षा केन्द्रों के बहार भी निजी स्कूलों की बसों व प्राइवेट गाड़ियों में भी नकल बनाते हुए कई शिक्षकों को रंगेहाथ पकड़ा गया है। जो काफी शर्मनाक बात है। ऐसे में हरियाणा शिक्षा बोर्ड को काफी अहम और कडे कदम उठाने की जरुरत है।


Click it and Unblock the Notifications








