Home
News

कैसे गूगल लोकसभा चुनाव में गलत जानकारी फैलने से रोक रहा है

By Roith

पूरा देश चुनावी बुखार में डूबा हुआ है इस बार का लोकसभा चुनाव थोड़ा खास है, क्‍योंकि गूगल इस बार के भारतीय आम चुनाव के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का समर्थन करने और अपने प्लेटफॉर्म का गलत उपयोग न हो इसके लिए कई पहल कर रहा है।

गूगल का कहना है इस मतदान में लाखों योग्य मतदाताओं के लिए जनता मतदान करेगी, टेक दिग्गज ने कहा वह अपने प्‍लेटफार्म की जानकारी को भरोसेमंद और गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए AI का सहारा ले रहा है वही गूगल ये भी बखूबी जानता है इस चुनाव में उसकी जिम्‍मेदारी एक अहम भूमिका निभाएगी।

कैसे गूगल लोकसभा चुनाव में गलत जानकारी फैलने से रोक रहा है

गूगल सर्च और यूट्यूब पर पर सही जानाकारी देना

गूगल ने बताया उसका मेन फोकस इस बात पर है कि विश्वसनीय सोर्स से सही और सटीक जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंच जाए। कंपनी ने बताया उसने भारत निर्वाचन आयोग के साथ भी एक साझेदारी की है ताकि अंग्रेजी और हिंदी में गूगल सर्च और यूट्यूब पर कैसे पंजीकरण और मतदान किया जाए जैसी जानकारी सही तरीके से दिखे।

यूट्यूब को ज्‍यादा प्राथमिकता

इसके अलावा, चुनाव के मौसम के दौरान यूट्यूब का एल्गोरिदम विश्वसनीय कंटेंट को ही प्राथमिकता देगा साथ ही, यूट्यूब के मेन पेज पर विश्वसनीय कंटेंट को प्रमुखता से दिखाया जाएगा, जिससे यूजर्स के लिए चुनाव से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सके। इलेक्‍शन रिजल्‍ट के दौरान यूट्यूब विश्वसनीय स्रोतों से कंटेंट को अपने टॉप न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज और न्यूज वॉच पेज पर हाइलाइट करेगा।

सिक्‍योरिटी से जुड़े उपाय

गूगल ने चुनाव विज्ञापन के लिए ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए विज्ञापनदाताओं को आइडेंटिटी वेरिफिकेशन से गुजरना होगा और निर्वाचन आयोग से जरूरी सर्टिफिकेट भी लेने होंगे। चुनाव विज्ञापनों में विज्ञापनदाता को अपनी पहचान और जगह भी दिखानी होगी।

AI जनरेटेड कंटेट पर कंट्रोल

गूगल ने AI-जनरेटेड कंटेंट की पहचान करने के लिए नए टूल और नियमो के माध्यम से कुछ कदम भी उठाए हैं जैसे यूटयूब क्रिएटरों को बदले हुए ओरिजनल कंटेट को लेबल करना होगा। गूगल का कहना है नए विज्ञापन के नियम लोगों को गुमराह करने के लिए डीपफेक या बदली गई सामग्री जैसे मैनिपुलेटेड मीडिया के प्रयोग पर रोक लगाती हैं।

गूगल ने आम चुनाव से जुड़ी कुछ खास तरह की क्‍वेरी के लिए जेमिनी पर भी प्रतिबंध लगा दिए हैं और सटीक जानकारी देने पर जोर दिया है। सर्च में "Image Search" टूल और एआई-जनरेटेड इमेजों के लिए डिजिटल वाटरमार्किंग जैसे सपोर्ट यूजर को सही जानकारी का आकलन करने में मदद करती हैं।

गूगल ने 2024 के चुनावों के दौरान मतदाताओं को गलत जानकारी न मिले इसके लिए AI के प्रयोग पर जोर भी दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
To safeguard the democratic process, Google is promoting trusted info, ad transparency, AI control measures, and prioritizing authentic content on YouTube.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X