Home
News

टेक बुलेटिन: टेक की दुनिया का वीकली अपडेट

By Neha
टेक बुलेटिन: टेक की दुनिया का वीकली अपडेट

इस समय मोबाइल फोन कंपनियां नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ भारी कीमतों पर फोन लॉन्च कर रही हैं, वहीं हाल ही में भारत में एक ऐसा फोन लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत सिर्फ 299 रुपए है। इस कीमत ने ये फोन दुनिया का सबसे सस्ता फीचर फोन बन गया है। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इस फोन को सिर्फ ऑनलाइन ही बुक किया जा सकता है।

पिछले कुछ समय में कई टेलीकॉम कंपनी ने अपना ई वॉलेट ऐप लॉन्च किया है। अब इस लिस्ट में सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी शामिल हो गई है। गुरुवार को कंपनी ने एक मोबाइल वॉलेट लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए यूजर्स ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर पेमेंट कर सकेंगे। बता दें कि इस पेमेंट ऐप को बीएसएनएल के लिए मोबिक्विक ने डेवलप किया है।

रिलायंस अपने एक और LYF स्मार्टफोन के साथ तैयार है। यह नया स्मार्टफोन LYF C451 है। इस फोन को कंपनी ने पहले ही अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। यह फोन LYF के कनेक्ट सीरीज में पेश किया गया है।

नोकिया का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन लंदन में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। इस लॉन्च के साथ ही एचएमडी ग्लोबल ने उन सभी लीक्स और रुमर पर फुल स्टॉप लग चुका है जो इतने दिनों से इंटरनेट पर थे।

वानाक्राई रैनसम साइबर अटैक एक बार फिर भारत में पहुंच चुका है। इस बार इसका शिकार देश की राजधानी दिल्ली बनी है। बताया जा रहा है कि हैकर्स ने इस अटैक के जरिए करीब 200 कम्प्यूटर को लॉक कर दिया है। बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरला और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में साइबर अटैक हो चुका है।

सोशल साइट्स पर इस समय sarahah ऐप काफी पॉपुलर हो रहा है। इस ऐप में यूजर्स बाकी सभी चैटिंग ऐप्स की तरह मैसेज भेज सकते हैं। इस एप्लिकेशन की खासियत है कि इसमें मैसेज भेजने वाले की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होती हैं। इस ऐप के जरिए आने वाले मैसेज कई बार आपकी तारीफों वाले तो कई बार यूजर के बारे में बुरी बातों से भरे भी हो सकते हैं।

श्याओमी के सबसे चर्चित और खासकर भारत में सबसे पॉपुलर बजट स्मार्टफोन केटेगरी में शुमार रेड्मी नोट 4 के एक बार फिर फटने का मामला सामने आया है। इस बार यह फोन एक यूज़र की जेब में फट गया, जिससे व्यक्ति की जांघ भी जल गई है।

रिलायंस जियो के पॉपुलर फीचर फोन (इंडिया का स्मार्टफोन) जियोफोन की बीटा टेस्टिंग आज से शुरू हो गई है। यह जियोफोन का पहला बैच है। रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना मीटिंग में इस बात की जानकारी दी थी कि 15 अगस्त से फोन की बीटा टेस्टिंग शुरू की जाएगी।

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन का ध्यान रखते हुए नई सर्विस पेश कर रहा है। कुछ समय पहले रेलवे ने स्टेशन पर फ्री वाईफाई सर्विस शुरू की थी। रेलवे अब रेल में सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए वायरलैस इंटरनेट की सुविधा पेश करने जा रहा है। इस सर्विस के जरिए पैसेंजर्स सफर करते हुए अपनी भाषा में वीडियो का आनंद ले पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Viacom18, जी, हंगामा और Shemaroo के जरिए करीब 3,000 ट्रेन में यह सर्विस शुरू की जाएगी।

चाइना स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो के सेल्फी कैमरा फोन यंगस्टर्स में काफी पॉपुलर हैं. कंपनी ने अब अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को भारत में और भी पॉपुलर बनाने के लिए इसका बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण वाला लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है. जाहिर है इससे कई लोग इस फोन की तरह आकर्षित होंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Tech news weekly update. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X