Home
News

Budget 2024: टेक्नोलॉजी और गैजेट इंडस्ट्री के लिए बजट में क्या है? यहां जानिए सभी डिटेल

Technology Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2024 के लिए अंतरिम बजट पेश किया है। इस दौरान मंत्री सीतारमन ने कहा है कि, नए युग की टेक्नोलॉजी और डाटा लोगों के जीवन और व्यापार में कई महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं।

आपको बता दें ये सरकार के कार्यकाल की अंतरिम बजट है, पूर्ण बजट चुनाव होने के बाद पेश किया जाएगा। कैसे भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 साल में बदलाव देखे हैं, इससे वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत की।

Budget 2024: टेक्नोलॉजी और गैजेट इंडस्ट्री के लिए बजट में क्या है?

टेक्नोलॉजी लवर्स के लिए स्वर्ण युग- इसके आगे वित्त मंत्री सीतारमन ने बजट सत्र के दौरान कहा कि, 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम काम कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे तकनीक प्रेमी युवाओं के लिए यह एक स्वर्ण युग होगा। तो चलिए आपको आगे बताते हैं कि, बजट में टेक्नोलॉजी और गैजेट सेक्टर के लिए क्या कुछ खास है।

Budget 2024: टेक्नोलॉजी और गैजेट इंडस्ट्री के लिए बजट में क्या है?

स्टार्टअप्स और निजी क्षेत्र की मदद के लिए सरकार ने बजट 2024 में 1000 करोड़ रुपये का एक फंड बनाने का घोषणा किया है। इस फंड से 50 साल की अवधि के लिए बिना किसी ब्याज के लोन दिए जाएंगे।

इसका मेन उद्देश्य यह है कि, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप्स और कंपनियां रिसर्च और इनोवेशन पर ज्यादा पैसा खर्च कर सकेंगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भरता में और तेजी लाने के लिए और साथ ही रक्षा उद्देश्यों के लिए डीप-टेक टेक्नोलॉजी को मजबूत करने और एक नई योजना शुरू करने का भी ऐलान किया।

Budget 2024: टेक्नोलॉजी और गैजेट इंडस्ट्री के लिए बजट में क्या है?

अंतरिम बजट के दौरान मंत्री सीतारमण ने कहा कि, सभी प्रकार के बुनियादी ढांचे जैसे- डिजिटल, सोशल और फिजिकल रिकॉर्ड समय में बनाए जा रहे हैं। बता दें, बजट 2024 में 34 करोड़ मुद्रा योजना लोन महिला इंटरप्रेन्योर को दिए गए है।

वित्त मंत्री ने AI पर कोई ऐलान नहीं किया- आपको बता दें, वित्त मंत्री सीतारमन ने AI को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। जो काफी लोगों के मन में सवाल उत्पन्न कर रहा है।

क्योंकि आज के समय में AI का प्रभाव काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि, जुलाई में पूरा बजट पेश होने पर इसे लेकर ऐलान किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Finance Minister Nirmala Sitharaman said that we are working to make India a developed nation by 2047. Let us know what is special for the technology sector in the budget 2024.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X