Home
News

7,999 रुपए में 13MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ये दमदार स्मार्टफोन

By Neha

हॉन्गकॉन्ग बेस्ड स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Transsion Holdings के सब-ब्रांड TECNO Mobile ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन Tecno Camon i Air लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। टेक्नो कैमन आई एयर स्मार्टफोन को 7,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।

टेक्नो मोबाइल का ये बजट स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को शैंपेन गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन के बारे में जानकारी मुंबई बेस्ड महेश टेलीकॉम कंपनी ने दी है।

7,999 रुपए में 13MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ये दमदार स्मार्टफोन

Tecno Camon i Air स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ 5.65-इंच का HD+ फुलविजन डिस्प्ले दिया है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1440×720 पिक्सल है। इस फोन में 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया है। इस फोन के बैक पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है।

टेक्नो मोबाइल के इस बजट स्मार्टफोन में 1.3GHz क्वाडकोर 64-bit मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर के साथ Mali-T720 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 2जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो कैमन आई एयर फोन में 13 मेगापिक्सल का 5P लेंस रियर कैमरा दिया है, जो f/2.0 अपर्चर और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। डार्क लाइट में सेल्फी के लिए इस फोन का फ्रंट कैमरा भी सेल्फी के साथ आता है।

टेक्नो कैमन आई एयर स्मार्टफोन कंपनी के अपने सॉफ्टवेयर HiOS के साथ एंड्रॉइड 7.0 नॉगट पर चलता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3050mAh की बैटरी दी गई है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G वोल्ट, वाईफाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, GPS, एफएम रेडियो और 3.5mm का ऑडियो जैक पोर्ट दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno Camon i Air smartphone india me launch ho gaya hai. company ne iss phone ko 5.65-inch FullView display ke sath Rs. 7,999 me launch kiya hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X