Home
News

बिना नेटवर्क कर पाएंगे कॉल, ₹20000 से कम में लॉन्च होगा नया फोन; क्या इंतजार करना चाहिए?

Tecno Pova Curve 5G को बजट सेगमेंट में कंपनी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को 29 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग फोन को 'फ्यूचरिस्टिक' बैक पैनल डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर इसके लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां इसके कई स्पेसिफिकेशन रिवील हो चुके हैं।

टेक्नो पोवा कर्व 5G में एमोलेड डिस्प्ले और AI-पावर्ड फीचर्स मिलेंगे। टेक्नो का दावा है कि यह भारत का पहला नो-नेटवर्क कम्युनिकेशन क्षमता वाला डुअल रियर कैमरा से लैस फोन होगा। इसकी कीमत 20,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।

₹20000 से कम में लॉन्च होगा टेक्नो का नया फोन

Tecno Pova Curve 5G लॉन्च डिटेल

नया स्मार्टफोन 29 मई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। नाम से पता चलता है कि इसमें कर्व डिस्प्ले मिलेगी। राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। पावर बटन के ठीक बगल में ऑरेंज कलर के एक्सेंट दिखते हैं। फोन का बैक पैनल अपने स्टारशिप से प्रेरित डिजाइन के साथ सेंटर स्टेज पर है।

ऊपरी-बाएं कोने पर एक ओवर साइज का मॉड्यूल है और इसमें डुअल-कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश है। इसमें OIS के साथ 64MP कैमरा मिलेगा। फोन ग्रे, सिल्वर और ब्लैक कलर में एंट्री लेगा। फोन को ऑफलाइन और फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे।

Tecno Pova Curve 5G स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • टेक्नो पोवा कर्व 5G में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है।
  • फोन सर्किल-टू-सर्च, AIGC पोर्ट्रेट 2.0 और AI प्राइवेसी ब्लरिंग जैसे AI फीचर के साथ आएगा, जो ELLA की वजह है, यह टेक्नो का इन-हाउस वॉयस असिस्टेंट है।
  • यह भारत का पहला 'नो नेटवर्क कम्युनिकेशन' फीचर पेश करेगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, आपको बिना नेटवर्क के कॉल करने की सुविधा देता है।
  • कमजोर कनेक्शन के तहत वन-क्लिक कॉल फॉरवर्ड, 5G++ के साथ 5G कैरियर एग्रीगेशन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक इंटेलिजेंट सिग्नल हब सिस्टम भी है।

Take a Poll

क्या आपको टेक्नो पोवा कर्व 5G का इंतजार करना चाहिए?

टेक्नो पोवा कर्व 5G को 20,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस कीमत में यह फोन कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, यूनीक रियर पैनल डिजाइन, कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले फीचर और OIS-सक्षम रियर कैमरा के साथ आएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X