Home
News

Tecno ला रहा अब तक का सबसे Beautiful स्मार्टफोन, मिलेगा 200MP का कैमरा, देखें डिजाइन

Tecno ला रहा अब तक का सबसे Beautiful स्मार्टफोन, मिलेगा 200MP का कैमरा

Tecno ने हाल ही में भारतीय बाजार में Tecno Pova Neo 5G स्मार्टफोन की घोषणा की। अब, ब्रांड ने पोवा सीरीज में एक और स्मार्टफोन जोड़ा है - टेक्नो पोवा नियो 2 स्मार्टफोन 7,000mAh की बैटरी और मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर से लैस है।

नई पोवा सीरीज डिवाइस में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, डुअल-रियर कैमरा सेटअप और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए टेक्नो पोवा नियो 2 की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tecno Pova Neo 2 Price

Tecno Pova Neo 2 के 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत रूसी रूबल 11,990 (लगभग 17,000 रुपये) है। जबकि, डिवाइस के 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत रूसी रूबल 13,990 (लगभग 20,000 रुपये) है। स्मार्टफोन की बिक्री रूस में 3 अक्टूबर से शुरू होगी।

Tecno Pova Neo 2 Specifications

पोवा नियो 2 में 6.82 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले पैनल है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और पंच होल नॉच है। पोवा सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है जो ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ आता है। स्मार्टफोन G52 GPU, 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।

Tecno Pova Neo 2 Camera

पोवा सीरीज के इस बिल्कुल नए स्मार्टफोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 16MP का प्राइमरी कैमरा, डेप्थ सेंसर और LED फ्लैश शामिल है। यह वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 8MP के फ्रंट स्नैपर दिया गया है। पोवा नियो 3 एक बड़ी 7000mAh बैटरी से लैस है और यह टाइप-सी पोर्ट पर 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

Tecno Pova Neo 2 Features

Tecno Pova Neo 2 तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्रे और ब्लू में आता है। इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और यह डॉल्बी एटमॉस के साथ एक स्टीरियो स्पीकर सेटअप के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। डिवाइस का माप 170.86 × 77.79 × 9.63 मिमी है और यह Android 12 पर आधारित HiOS 8.6 के साथ प्री-लोडेड आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Tecno Pova Neo 2 is priced at Russian Ruble 11,990 (approx Rs 17,000) for the 4GB + 64GB variant. Whereas, the 6GB + 128GB variant of the device costs Russian Ruble 13,990 (approx Rs 20,000). T
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X