Home
News

5.95mm मोटाई और 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Tecno POVA Slim 5G

टेक्नो ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Tecno POVA Slim 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे स्लिम फोन है, जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। सिर्फ 5.95mm की मोटाई और 156 ग्राम वजन के बावजूद इसमें 5160mAh की बैटरी पैक की गई है। क्या इस फोन को आपको खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल...

Tecno POVA Slim 5G हुआ भारत में लॉन्च

कीमत और उपलब्धता

Tecno POVA Slim 5G की कीमत भारत में 19,999 रुपये रखी गई है। यह फोन 8GB+128GB स्टोरेज वाले एकल वेरिएंट में मिलेगा। इसकी सेल 8 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह Sky Blue, Slim White और Cool Black कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.78-इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग दी गई है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

यह फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट से लैस है, जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसमें Arm Mali-G57 MC2 GPU और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ LPDDR4x RAM सपोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप

  • Tecno POVA Slim 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
  • 50MP प्राइमरी कैमरा
  • 2MP सेकेंडरी लेंस
  • फोन 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और सॉफ्टवेयर

डिवाइस में 5160mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन HiOS 15 (Android 15 बेस्ड) पर चलता है।

मुकाबला

Tecno का यह नया फोन सिर्फ 5.95mm पतला है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S25 Edge (5.8mm) से भी पतला है। हालांकि, Apple भी 9 सितंबर को अपने इवेंट में iPhone 17 Air लॉन्च कर सकता है, जिसे अल्ट्रा-स्लिम फोन के तौर पर पेश किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X