यह सस्ता और अच्छा फोन पोको, रेडमी, रियलमी के स्मार्टफोन्स को देगा कड़ी टक्कर
भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का नाम Teccno Spark 7 है। इस फोन को अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया गया है। इसका मतलब है कि आप इस फोन को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं।

आपको बता दें कि इसकी लिस्टिंग के मुताबिक जानकारी मिली है कि इस फोन को 16 अप्रैल के दिन पहली बार सेल में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे यह फोन पहली बार के लिए पेश किया जाएगा।
Techno Spark 7 देगा टक्कर
ऐसा संभव है कि इस फोन की कंपनी के बारे में आपने नहीं सुना होगा लेकिन Techno Spark 7 की टक्कर Poco C3, Realme C20, Redmi 9A और Micromax In 1B जैसे स्मार्टफोन के साथ होगी। आइए हम आपको इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Techno Spark 7 एक बजट स्मार्टफोन है। इस फोन की शुरुआती कीमत 7,499 रुपए है और इस कीमत में यूज़र्स को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 8,499 रुपए है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन की पहली बिक्री पर 500 रुपए का डिस्काउंट देने का भी फैसला किया है।
इस फोन के फीचर्स
इस फोन में कंपनी ने 6.52 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी है। इसके अलावा इस फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट के साथ MediaTek Helio A20 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया गया है और 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट में MediaTek Helio A25 को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 11 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड HiOS पर काम करता है।
इस फोन के पिछले हिस्से में कंपनी ने दो कैमरों का सेटअप दिया हुआ है। इस सेटअप का पहला कामरा 16 मेगापिक्सल वाले सेंसर के साथ आता है और दूसरा कैमरा एक एआई लेंस के साथ आता है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 6000 mAh की बैटरी दी है। इसके इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए भी तमाम जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








