Home
News

Tecno का यह फोन खरीद लीजिए सिर्फ 9499 रु में, मिलती है 11GB RAM और 5000mAh की बैटरी

Tecno ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 9 (Tecno Spark 9) फोन आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह देश में लॉन्च होने वाला पहला स्पार्क 9-सीरीज स्मार्टफोन है। फोन 11GB की RAM और बहुत कीमत के साथ पेश किया गया है जो बजट यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आज हम Tecno Spark 9 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत तथा उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tecno का यह खरीद लीजिए सिर्फ 9499 रुपये में, मिलती है 11GB RAM

Tecno Spark 9 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

टेक्नो स्पार्क 9 (Tecno Spark 9) में टियरड्रॉप नॉच के साथ 6.6-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के लिए भी सपोर्ट मिलता है। वहीं यह डिवाइस Android 12 OS के साथ आता है।

Tecno Spark 9 हेलियो G37 चिपसेट और 6GB RAM द्वारा संचालित है। इसके अलावा यह 5 GB की वर्चुअल RAM के साथ भी आता है इससे यह 11 GB RAM तक की परमिशन देता है। जबकि बैटरी की बात करें, तो टेक्नो के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

टेक्नो के इस लेटेस्ट डिवाइस के पिछले हिस्से में LED फ्लैश के साथ 13 MP का डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि डिवाइस के पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। साथ ही इसमें हमें ऑडियोफाइल्स के लिए, डीटीएस-पावर्ड स्पीकर और 3.5 mm का ऑडियो जैक भी मिलता है।

Tecno Spark 9 की भारत में कीमत

Tecno का यह खरीद लीजिए सिर्फ 9499 रुपये में, मिलती है 11GB RAM

टेक्नो स्पार्क 9 की कीमत की बात करें, तो इसे भारत में सिर्फ 9,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। डिवाइस की पहली सेल 23 जुलाई को Amazon India पर आयोजित की जाएगी। उसी दिन, अमेजन प्राइम डे सेल का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें अन्य गैजेट भी बढ़िया डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। टेक्नो का यह फोन इन्फिनिटी ब्लैक और स्काई मिरर जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

तो अगर आप भी एक बजट यूजर हैं, तो बहुत कम कीमत में 11 GB RAM और 13 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन 10 हजार रुपये के अंदर खरीद सकते हैं।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno has officially launched its new smartphone Tecno Spark 9 in India. Let us know that this is the first Spark 9-series smartphone to be launched in the country. The phone has been introduced with 11GB of RAM.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X