iPhone 16 जैसे डिजाइन वाला फोन कल होगा लॉन्च, Tecno Spark Go 2 में मिलेंगे AI फीचर्स
टेक्नो भारतीय मार्केट में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। अपकमिंग फोन का नाम Tecno Spark Go 2 है, जिसे पिछले साल के Spark Go 1 के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है।
इस फोन की कीमत 7,299 रुपये है। अपकमिंग फोन भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है। टेक्नो स्पार्क गो 2 कल भारत में लॉन्च हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Tecno Spark Go 2 लॉन्च डिटेल
टेक्नो स्पार्क गो 2 24 जून दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट पर इसके लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन की सेल फ्लिपकार्ट के जरिये होगी। पहली सेल में कुछ ऑफर्स भी मिल सकते हैं।
एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन
टेक्नो स्पार्क गो 2 पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जो AI के साथ इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन AI एक्टिव नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट के साथ भी आएगा, जो सेगमेंट में नई चीज है। टेक्नो स्पार्क गो 2 चार कलर्स में उपलब्ध होगा।
बिना नेटवर्क होगी कॉल
यह भी दावा किया गया है कि यह बिना नेटवर्क सपोर्ट के आएगा। यह तकनीक आपको नेटवर्क कनेक्शन उपलब्ध न होने पर भी कॉल करने देगी। फोन में पावर बटन और वॉल्यूम बटन के साथ एक स्लीक डिजाइन है। iPhone 16 की तरह इसमें दो रियर कैमरे हैं। इसका डिजाइन भी देखने में हुबहु आईफोन 16 की तरह दिखता है। लेकिन सेम-सेम बट डिफरेंट है।
फिलहाल, टेक्नो स्पार्क गो 2 के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह पिछले मॉडल स्पार्क गो 1 से बेहतर होगा। 7,299 रुपये की कीमत वाले टेक्नो स्पार्क गो 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच LCD डिस्प्ले, 13MP का रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा और 12nm Unisoc T615 SoC है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








