सेम-सेम बट डिफरेंट! iPhone 16 जैसे दिखने वाले TECNO Spark Go 2 की एंट्री; कीमत सिर्फ ₹6999
TECNO ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए TECNO Spark Go 2 लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए Spark Go का अपग्रेडेड वर्जन है।
इसे खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो कम बजट में बेहतर डिस्प्ले, स्मूद परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी की उम्मीद रखते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल।

AI फीचर्स और No Network Communication फीचर
Spark Go 2 में 6.67-इंच का 120Hz डिस्प्ले, स्टीरियो स्पीकर्स, Android 15 के साथ लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और यूनिक फीचर No Network Communication भी मिलता है, जिससे जरूरी कॉलिंग और मैसेज जैसी सर्विस बिना नेटवर्क के भी काम कर सकती हैं। इसके अलावा टेक्नो ने इसमें अपनी खुद की AI असिस्टेंट Ella AI भी दी है जो भारतीय भाषाओं में जवाब देने में सक्षम है। यह एकमात्र ऐसा फोन है, जो 7000 रुपये की रेंज में AI फीचर्स की पेशकश कर रहा है।
TECNO Spark Go 2 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
- 6.67-इंच HD+ (1600x720p) Dot-In डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर
- 1.8GHz Octa-Core UniSoC T7250 (12nm)
- GPU: Mali-G57 MP1
रैम और स्टोरेज
- 4GB LPDDR4X RAM
- 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट
- 64GB इंटरनल स्टोरेज (eMMC 5.1), माइक्रोSD से एक्सपेंडेबल
कैमरा
- रियर: 13MP प्राइमरी कैमरा (f/1.85) + ड्यूल LED फ्लैश
- फ्रंट: 8MP कैमरा + ड्यूल LED फ्लैश
बैटरी
- 5000mAh बैटरी
- 15W फास्ट चार्जिंग
सुरक्षा और अन्य फीचर्स
- साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
- Ella AI असिस्टेंट (भारतीय भाषाओं में सपोर्ट)
- No Network Communication मोड
- ड्यूल स्टीरियो DTS स्पीकर्स
- IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट
- Infrared सेंसर, 3.5mm जैक, USB Type-C
सॉफ्टवेयर
- HiOS 15 बेस्ड Android 15
- 4 साल तक का लैग-फ्री परफॉर्मेंस का दावा
कनेक्टिविटी
- ड्यूल 4G VoLTE
- Wi-Fi 802.11 b/g/n (2.4GHz), Bluetooth 5.2, GPS
कीमत और अवेलेबिलिटी
लेटेस्ट स्मार्टफोन को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह प्राइस 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसमें Ink Black, Titanium Grey, Veil White और Turquoise Green जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसकी पहली सेल 1 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications








