Tecno Spark Go 5G भारत में लॉन्च, ₹9,999 की कीमत पर मिलेंगे दमदार फीचर्स
भारत में दो दिन पहले Tecno Spark Go 5G लॉन्च हुआ है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम और हल्का 5G स्मार्टफोन है। फोन की कीमत कम होने के बावजूद इसमें 5G कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स जैसी खूबियां दी गई हैं।
यह स्मार्टफोन सिर्फ ₹9,999 में उपलब्ध होगा। फोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं सब विस्तार से...

Tecno Spark Go 5G की कीमत और उपलब्धता
Tecno Spark Go 5G का सिंगल 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत ₹9,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन 21 अगस्त से दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Ink Black, Sky Blue और Turquoise Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
Tecno Spark Go 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
डिस्प्ले: इसमें 6.76-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
प्रोसेसर: यह फोन MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है, जो बजट सेगमेंट में बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
RAM और स्टोरेज: इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।
सॉफ्टवेयर: फोन Android 15 आधारित HiOS पर काम करता है।
कैमरा फीचर्स
- रियर कैमरा: इसमें 50MP AI-पावर्ड प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 2K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) सपोर्ट करता है।
- फ्रंट कैमरा: 5MP सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए ठीक-ठाक है। इसके साथ AI कैमरा फीचर्स भी मिलते हैं।
AI और कनेक्टिविटी फीचर्स
- फोन में Ella AI Assistant है, जो हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल और बंगाली जैसी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
- इसमें AI Writing Assistant और Google Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।
- यह अपने सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें 4X4 MIMO टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे नेटवर्क स्पीड लगभग 73% तक तेज हो सकती है।
खास फीचर है No Network Communication, जिसके जरिए यूजर्स बिना नेटवर्क के कॉल और मैसेज कर सकते हैं (कुछ चुनिंदा Tecno यूजर्स के लिए)। यह सुविधा सेगमेंट के किसी भी फोन में देखने को नहीं मिलती है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
बैटरी: इसमें 6000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है।
चार्जिंग: बॉक्स में 18W चार्जिंग एडेप्टर मिलता है।
सेफ्टी और मजबूती: यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और छींटों से सुरक्षित रहेगा।
अन्य फीचर्स: इसमें IR Blaster, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 5G/4G सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन का वजन 194 ग्राम और मोटाई सिर्फ 7.99mm है।
कुल मिलाकर, Tecno Spark Go 5G ₹10,000 से कम कीमत में दमदार बैटरी, लेटेस्ट AI फीचर्स और 5G कनेक्टिविटी के साथ एक शानदार बजट स्मार्टफोन साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








