Home
News

Techno Spark Power 2 की आज फ्लैश सेल, 7 इंच डिस्प्ले और 6000 एमएएच बैटरी वाला फोन

Tecno Spark Power 2 एक सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को आज यानी 27 जुलाई को फ्लैश सेल पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन की कीमत ₹10000 से भी कम है लेकिन इसमें 6000 एमएएच की बैटरी और 5 कैमरों का सेटअप दिया हुआ है। आइए हम आपको इस नए फोन के फ्लैश से और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Techno Spark Power 2 की आज फ्लैश सेल, 7 इंच डिस्प्ले और 6000 एमएएच बैटरी वाला फोन

टेक्नो कंपनी का नया फोन

टेकनो स्पार्क पावर 2 एक नया फोन है, जिसे टेक्नो कंपनी ने लांच किया है। ऐसा हो सकता है कि शायद आपने टेक्नो कंपनी का नाम पहले ना सुना हो लेकिन हम आपको बता दें कि टेक्नो भी एक स्मार्टफोन कंपनी है, जो भारत में किफायती दामों में अपने स्मार्टफोन लॉन्च करती है। उनमें से एक स्मार्टफोन टेकनो स्पार्क पावर टू है। इसे कंपनी में कुछ समय पहले लांच किया है और आज इसको फ्लिपकार्ट पर 10 दिन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस फोन के ऑफर्स

इस फोन को आज दोपहर 12:00 बजे से फ्लैश सेल पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर हो रही है इस फोन की कीमत ₹9999 है, लेकिन इसे आप ऑफर और कैशबैक के साथ कम कीमत में भी खरीद सकते हैं। इस फोन को खरीदने के लिए अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से या फिर एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। वही इस फोन को ₹1111 की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन के साथ यूट्यूब प्रीमियम का अभी तक सब्सक्रिप्शन 6 महीने के लिए फ्री मिल रहा है।

7 इंच की बड़ी डिस्प्ले

टेकनो स्पार्क पावर टू में कंपनी में बड़ी 7 इंच की डिस्प्ले दी है। अभी तक आपने ज्यादातर फोन 6 इंच के आसपास की देखा होगा जोकि 6.5, 6.4, 6.3 इंच के होते हैं, लेकिन टेकनो स्पार्क पावर टू ने अपने इस फोन में 7 इंच की डिस्प्ले दी है। ये एक बहुत बड़ी डिस्प्ले हैं, इस फोन का रिजॉल्यूशन 1640 * 720 पिक्सेल है।

इस फोन का प्रोसेसर और स्टोरेज

इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Helio P22 SoC दिया गया है। यह फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256gb तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी कीमत जैसा कि हमने आपको बताया ₹9999 है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 4 बैक कैमरा सेटअप दिया हुआ है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का ,है दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल, तीसरा 2 मेगापिक्सल और एक AI लेंस कैमरा सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कुछ खास फीचर्स के साथ आता है।

6000 एमएएच की बड़ी बैटरी

इस फोन की सबसे खास बात इस का बैटरी बैकअप है जो कि काफी ज्यादा है इस फोन में कंपनी 6000 एमएएच की बैटरी भी है जो 18 वाट के पास चार्जर के साथ आती है इसका मतलब है कि इस फोन का बैटरी बैकअप तो ज्यादा है ही साथ ही इसे चार्ज भी काफी जल्दी किया जा सकता है यह जो इस फोन में कंपनी ने बैटरी बैकअप का काफी खास ख्याल रखा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno Spark Power 2 is a cheap and good smartphone. This smartphone is being made available today on 27 July on flash sale. The price of this phone is less than ₹ 10000 but it has a 6000 mAh battery and setup of 5 cameras.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X