स्मार्टफोन मार्केट में दबदबा मचाने के बाद अब लैपटॉप और स्मार्टवॉच सेगमेंट में उतरेगा टेक्नो

Tecno ने दुबई में एक इवेंट में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ - फैंटम X2 सीरीज लांच किया। कंपनी ने फैंटम एक्स2 और फैंटम एक्स2 प्रो लॉन्च किया। दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेसिटी 9000 चिपसेट से लैस है और बेहतर कैमरा अनुभव प्रदान करने का वादा करते हैं। स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के बाद अब टेक्नो बहुत जल्द लैपटॉप और वियरबल मार्केट में धमाका करने की तैयारी में हैं।
भारत में लॉन्च के बारे में बात करते हुए Tecno के सीईओ अरिजीत तालापात्रा (Tecno CEO, Arijeet Talapatra ) ने पुष्टि की कि स्मार्टफोन जनवरी के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च होंगे। तलपात्रा ने कहा, 'हम भारत में जनवरी के पहले सप्ताह में स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे और जनवरी के अंत तक स्मार्टफोन पूरे देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध होंगे।'
Tecno Megabook S1 इन लैपटॉप जल्द होगा लांच
टेक्नो ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ अपना लेटेस्ट लैपटॉप मेगाबुक एस1 भी इसी इवेंट में लॉन्च किया। लाइटवेट लैपटॉप 12 वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i7 प्रोसेसर से लैस है और विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है।
स्मार्टफोन के भारत लॉन्च के बारे में बात करते हुए तलपात्रा ने बताया कि कंपनी अगले साल भारत में लैपटॉप सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि टेक्नो 2023 की पहली छमाही में भारत में मेगाबुक एस1 लॉन्च कर सकता है।
टेक्नो जल्द लांच करेगा स्मार्टवॉच के साथ लैपटॉप
रिपोर्ट की माने तो कंपनी शुरुआत में अफ्रीका में लैपटॉप लॉन्च करेगी। हालाँकि, कंपनी को उपभोक्ताओं से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, इसलिए संभावना है कि हम 2023 की पहली छमाही में लैपटॉप लॉन्च करेंगे।
साथ ही, हम प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए शुरुआत में दिल्ली और मुंबई जैसे कुछ बाजारों में लैपटॉप लॉन्च करेंगे और बाद में इसे पूरे भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।" भारत में वियरेबल सेगमेंट में प्रवेश करते हुए तलपार्टा ने कहा कि टेक्नो 2023 की पहली छमाही में भारत में अपनी स्मार्टवॉच, टीडब्ल्यूएस और अन्य हीराबल्स भी लॉन्च करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








