स्मार्टफोन से दूर होते जा रहें है पति, पत्नी और प्रेमी, प्रेमिका

अगर आपके पास स्मार्टफोन है और आप खुद को बहुत खुशनसीब समझते हैं तो सावधान हो जाइए। एक अध्ययन में कहा गया है कि स्मार्टफोन लोगों की निजी जिंदगी को प्रभावित कर रहा है और इनके चक्कर में लोग अपने अपनों को कम समय देते हैं। एरिक्सन कंज्यूमरलैब ने देश में मोबाइल ब्राडबैंड के इस्तेमाल पर एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है।
इसमें भाग लेने वाले 34 प्रतिशत लोगों का कहना है कि स्मार्टफोन के कारण वे अपने पति, पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका या अन्य निकट परिजनों को अपेक्षाकृत कम समय दे पा रहे हैं। इसके अलावा देश में लोगों की स्मार्टफोन पर निर्भरता भी बढ़ती जा रही है। अध्ययन के अनुसार 45 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे स्मार्टफोन के बिना सोने की नहीं सोच सकते जबकि 28 प्रतिशत का कहना है कि जब
स्मार्टफोन हाथ में होता है तो बाकी दुनिया को भूल जाते हैं। इसमें कहा गया है जो लोग पहली बार स्मार्टफोन खरीदते हैं उनकी हालत तो और भी बुरी है। ऐसे लोग इंटरनेट पर खर्च किए जाने वाले कुल समय का 50 प्रतिशत हिस्सा स्मार्टफोन पर बिताते हैं। इसके अनुसार महिलाएं ऐसे फोन का इस्तेमाल बात करने तथा संदेश आदि के लिए अधिक करती हैं जबकि आदमियों का समय गूगल मैप्स पर बीतता है।नोकिया ने भारत में शुरू की इंडियाज़ बेस्ट रिंगटोन प्रतियोगिता
गूगल ने लांच की नई सर्विस “एकाउंट एक्टिविटी”
रिलायंस के जादू से पूरे देश में कहीं भी करें अनलिमिटेड फ्री बातें
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications