भारतीय मूल की छात्रा ने बनाया सुपर फास्ट चार्जर, 20 सेकेंड में चार्ज होगी फोन बैटरी
भारतीय मूल की छात्रा ने कैलिफोर्निया में एक क्रांतिकारी खोज कर सब का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। फास्ट फोन चार्जिंग का दम भरने वाली बड़ी बड़ी कंपनियों को दरकिनार करते हुए, एशा खरे ने एक ऐसा सुपर फास्ट चार्जर बनाया है जो 20 सेकेंड में आपके फोन की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर देगा।
साराटोगा में रहने वाली 18 साल ही ऐशा को इंटेल इंटरनेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर में पचार हजार डॉलर का इनाम भी दिया गया है। ऐशा ने इस सुपर फास्ट चार्जिंग उपकरण का नाम सुपरकैपेसिटर रखा है, ऐशा के अनुसार इस चार्जर को बनाने में लाइट इमिटिंग डायोड यानी एलईडी से प्रेरणा हासिल की वे इस चार्जर का इस्तेमाल एलईडी को चार्ज करने के लिए करती थी।

ऐशा ने बताया वे हमेशा उनके फोन की बैटरी बार-बार खत्म हो जाती थी जिसकी वजह उन्हें काफी परेशानी होती थी इसीलिए उन्होंने कुछ ऐसा करने की ठानी जिससे इस दिक्कत से निजान मिल सके। ऐशा खरे नैनो टेक्नालॉजी विषय से पढाई कर रहीं हैं, उनका कहना है नैनो तकनीक की मदद से कई क्षेत्रों में जरूरी काम किए जा सकते हैं।
सुपरकैपेसिटर नाम के इस चार्जर का साइज काफी छोटा है, साधारण बैटरी बैकप देने वाली डिवाइस ज्यादा से ज्यादा 1,000 बार चार्जिंग दे सकती है लेकिन ऐशा द्वारा बनाया गया चार्जर 10,000 बार चार्जिंग देता है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications