इन प्लान में मिलता है रोज 2GB डेटा, जानें कौन सा है आपके लिए बेस्ट
अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं तो ऐप, सोशल मीडिया और ब्राउजिंग वगैरह के लिए इंटरनेट डेटा का की जरूरत तो आपको होती ही होगी। टेलीकॉम कंपनियों ने इस समय अलग-अलग यूजर्स की जरूरत को देखते हुए 11 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के प्लान पेश कर चुकी हैं।
यूजर्स के पास अपनी सुविधा के अनुसार, प्लान चुनने का ऑप्शन होता है। कुछ यूजर्स इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो यहां हम आपके लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों के रोजाना 2जीबी डेटा के साथ आने वाले प्लान की तुलना कर रहे हैं। यहां आप देख सकते हैं कि कौन सा प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा।
एयरटेल 349 रुपए का प्लान-
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं एयटेल के 349 रुपए के प्लान की। ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी रोमिंग वायस कॉल मिलते हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर को रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। डेटा की बात करें, तो एयरटेल के 349 रुपए के प्लान में पहले यूजर्स को हर रोज 2जीबी डेटा 4जी स्पीड पर मिलता था। कंपनी ने इस प्लान को रिवाइज किया है जिसके बाद यूजर्स को हर रोज 2.5जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। यानी इस प्लान में यूजर्स को कुल 70जीबी डेटा मिलता है।
जियो का 198 और 398 रुपए का प्लान-
जियो ने ज्यादा इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करने वाले अपने यूजर्स के लिए 2जीबी डेटा ऑफर करने वाले दो प्लान पेश किए हैं। इनमें से पहला प्लान है 198 रुपए का जिसमें यूजर को 28 दिनों के लिए हर रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 56जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी इस प्लान पर जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करती है।
जियो के 398 रुपए के प्लान की बात करें, तो इसमें भी यूजर को 4जी स्पीड पर 2जीबी डेटा हर रोज मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में पिछले प्लान के समान बैनेफिट मिलते हैं। हालांकि पिछले प्लान से अलग ये प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
वोडाफोन का 349 रुपए का प्लान-
इस लिस्ट में तीसने नंबर पर आता है वोडाफोन का 349 रुपए का प्लान। इस प्लान में यूजर्स को 2GB इंटरनेट डेटा 3G/4G स्पीड पर मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इस प्लान को रिवाइज किया था। इसके पहले कंपनी इस प्लान में यूजर्स को 1जीबी डेटा रोज ऑफर करती थी।
आइडिया का 357 रुपए का प्लान-
आइडिया के 2जीबी डेटा वाले टैरिफ प्लान की बात करें, तो ये 357 रुपए में आता है, जिसमें यूजर्स को हर रोज 2जीबी डेटा 3G/4G स्पीड मिलता है। यानी यूजर को कुल 56जीबी डेटा मिलता है। बाकी प्लान की तरह आइडिया के इस प्लान में भी यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। आइडिया के इस प्लान में आइडिया की वेबसाइट या आइडिया ऐप से रिचार्ज करने पर यूजर्स को 100 परसेंट कैशबैक और 28 दिनों के लिए 1GB एक्सट्रा डेटा ऑफर भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








