दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बीएसएनएल के स्वदेशी 4G नेटवर्क से पहला कॉल
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि उन्होंने BSNL के भारत में डेवलप किए गए 4G नेटवर्क से पहला फोन कॉल किया है। इस नेटवर्क को मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही डेवलप और डिजाइन किया गया है।

बयान में कहा गया है कि दुनिया के लिए भारतीय दूरसंचार डिवाइस बनाने में आत्मनिर्भर भारत के सपने को हासिल करने के लिए, बीएसएनएल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक राज्य द्वारा संचालित दूरसंचार अनुसंधान संगठन सी-डॉट के साथ प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) आयोजित कर रहा है।
पीओसी का उद्देश्य BSNL के नेटवर्क में 4G इक्यूपमेंट स्थापित करना, इंटीग्रेट करना और टेस्टिंग करना है ताकि कमर्शियल डिप्लोयमेंट के लिए इसकी उपयुक्तता स्थापित की जा सके।
वैष्णव ने एक ट्वीट कर कहा, "बीएसएनएल के भारतीय 4जी नेटवर्क (डिजाइन और मेड इन इंडिया) पर पहली कॉल किया। प्रधानमंत्री मोदी का आत्मनिर्भर भारत का विजन साकार हो रहा है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पहला टेस्ट कॉल 4जी नेटवर्क से किया गया था, जिसे चंडीगढ़ में बीएसएनएल में इंस्टालेशन के तहत डिजाइन, विकसित और भारत में बनाया गया है।
बयान में कहा गया है, "भारत सरकार के दूरसंचार सचिव के॰ राजारमन ने माननीय संचार, आईटी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को स्थापित इक्यूपमेंट से एक आईपी वीडियो कॉल की शुरुआत की। डेटा ब्राउज़िंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का भी परफ़ोर्मेंस किया गया।"
राजारमन, BSNL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पी के पुरवार, सी-डॉट के कार्यकारी निदेशक डॉ राजकुमार उपाध्याय और टीसीएस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पीओसी इन्स्टालेशन और परफ़ोर्मेंस की समीक्षा करने के लिए चंडीगढ़ का दौरा किया।
बीएसएनएल पूरे भारत में 4जी नेटवर्क लगाने की प्रक्रिया में है। इसने सरकार से 40,000 करोड़ रुपये का समर्थन मांगा है, जिसमें से वह 20,000 करोड़ रुपये का उपयोग स्वदेशी रूप से विकसित 4G टेक्नोलॉजी की खरीद के लिए करना चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications







