Home
News

वॉट्सएप को टक्कर देगा टेलीग्राम ऐप का लेटेस्ट फीचर

By Neha

टेलीग्राम ऐप अपने फीचर्स के जरिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप का कड़ा कॉम्पिटीशन दे रहा है। टेलीग्राम पर पहले भी कई फीचर्स रोल आउट किए जा चुके हैं। हाल ही में टेलीग्राम ऐप के वर्जन 4.5 पर कुछ और नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इन नए फीचर्स में यूजर्स एक साथ कई तस्वीरें भेजी जा सकेंगी और एक बार में 10 वीडियो को भेजा जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स सिक्वेंस के हिसाब से तस्वीरों को सेंड कर सकेंगे। बता दें कि पिछले कुछ समय में टेलीग्राम ऐप वॉट्सएप को काफी टक्कर दे रहा है और इस ऐप के यूजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

वॉट्सएप को टक्कर देगा टेलीग्राम ऐप का लेटेस्ट फीचर

टेलीग्राम ब्लॉग के अनुसार, अपडेट फीचर में 10 वीडियो और फोटो को एक साथ भेजा जा सकेगा, जो एक अल्बम में चेंज हो जाएंगी। इसमें तस्वीर को एक बार क्लिक करने पर उन्हें सिक्वेंस में देखा जा सकेगा। इस अपडेट में सेव मैसेज फीचर भी शामिल किया गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स जरुरी मैसेज को बुकमार्क कर सेव कर सकते हैं, जो पर्सनल क्लाउड स्टोरेज में में जाकर सेव हो जाएंगे।

वॉट्सएप की तरह टेलीग्राम पर भी पिन मैसेज फीचर लाया गया है, जिसमें ग्रुप एडमिन में मैसेज को पिन किया जा सकेगा। आईओएस के लिए टेलीग्राम ऐप को रीडिजाइन किया गया है। यूजर्स एंड्राइड और आईओएस की सेटिंग में साइड पैनल पर जाकर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप टेलीग्राम ऐप यूजर हैं, लेकिन आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है, तो प्लेस्टोर पर जाकर आप अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि इस समय वॉट्सएप मैसेजिंग ऐप पूरी दुनिया में सभी चैटिंग ऐप्स में टॉप पर बना हुआ है। टेलीग्राम ऐप के इंडिया में बहुत ज्यादा यूजर्स नहीं हैं, लेकिन कई देशों में टेलीग्राम ऐप भी काफी पॉपुलर है।

वॉट्सएप यूजर्स के बीच ऐप की पॉपुलरिटी बनाए रखने के लिए कई फीचर्स रोलआउट कर चुका है, जिसमें डिलीट फॉर एवरीवन फीचर सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Telegram Messenger 4.5 Update Brings interesting features. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X