डीडी नेशनल और यूटीवी एक्शन की आरटीएसपी क्या होगी ?

प्रश्न- नोकिया 2700c के लिए डीडी नेशनल और यूटीवी एक्शन की आरटीएसपी (Real Time Streaming Protocol) क्या है?
अनिल कुमार मौर्य, दिल्ली
उत्तर- सबसे पहले तो आरटीएसपी यानी रियल टाइम स्ट्रीमिंग प्रोटोकॉल का मतलब समझना काफी जरूरी है क्योंकि काफी लोगों ने इसके बारें में नहीं सुना होगा। आरटीएसपी हमें मल्टीमीडिया वीडियो स्ट्रीमिंग करने की सहूलियत प्रदान करता है जिसकी मदद हम अपने मोबाइल में लाइव टीवी का मजा ले सकते हैं। अनिल जी नोकिया 2700 सी के लिए डीडी नेशनल और यूटीवी एक्शन की आरटीएसपी है।
डीडी नेशनल- rtsp://10.220.68.10/rtpencoder/live5/ddnational_2g.sdp
यूटीवी बिंदास- rtsp://79.125.95.101/broadcast/utvbin.rm
प्रश्न- मैने अपने पीसी में एंग्री बर्ड गेम इंस्टॉल कर चुका हूं गेम ओपेन करने पर ओपेन 2.0 रेंडरर नॉट सपोर्ट का एरर आ रहा है क्या करू़ ?
प्रभाकर मिश्रा, दिल्ली
उत्तर- सबसे पहले इस बात की जांच कर लें ये pen 2.0 renderer not support एरर दूसरे गेम को ओपेन करने में भी आ रही है या सिर्फ एंग्री बर्ड गेम ओपेन करने पर अगर ये एरर सभी गेम में आ रही है तो इसका मतलब आपके लैपटॉप में इंस्टॉल ग्राफिक हार्डवेयर अपडेट नहीं है इसके लिए आप अपने विंडो को अपडेट कर सकते हैं। विंडो अपडेट करने के लिए
- अपने विंडो अपडेट ऑप्शन में जाएं
- चेक अपडेट बटन पर क्लिक करें
- देखें कोई अपडेट है कि नहीं अगर कोई अपडेट नहीं है तो विंडो में जीएल को अपडेट करें
ध्यान रखें एंग्री बर्ड के लिए आपके लैपटॉप में GL* 1.3+. OpenGL* 1.3 सपोर्ट होना चाहिए साधारण ग्राफ्रिक सपोर्ट से गेम ओपेन नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए इंटल की सपोर्ट साइट देख सकते हैं।
नोट- अगर आप भी मोबाइल, कंप्यूटर या फिर तकनीक से जुड़े सवाल पूंछना चाहते हैं तो हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।पिछला सवाल: कौन सा इंटरनेट डेटा प्लान चूज़ करूं ?


Click it and Unblock the Notifications








