Home
News

48 MP वाले फ्लिप कैमरा सेटअप स्मार्टफोन की पहली बिक्री आज, 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी

इस महीने ताइवान की एक कंपनी आसुस ने अपना एक बढ़िया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का नाम Asus 6z है। इस स्मार्टफोन के बारे में काफी चर्चाएं हो रही है। आज इस स्मार्टफोन को पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर इस फोन को बेचा जाएगा।

48 MP वाले फ्लिप कैमरा सेटअप स्मार्टफोन की पहली बिक्री आज

इस फोन की पहली बिक्री पर कुछ ऑफर्स की बात करें तो इसमें आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से खरीदने पर 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप एक्सिंस बैंक के कार्ड से इस फोन को खरीदेंगे तो इसमें 5% का डिस्काउंट मिलेगा। आपको बता दें कि आप ईएमआई के साथ भी इन कार्ड पर फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा इस फोन के साथ 99 रुपए में ग्राहकों को 3999 रुपए का फुल स्मार्टफोन प्रोटेक्शन मिल रहा है।

Asus 6z वेरिएंट और कीमत

Asus Z6 में कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में तीन रैम वेरियंट ऑप्शन दिए हैं। इसका बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के पेश हुआ है और तीसरे में 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 6GB/64GB की कीमत Rs 31,999 है, 6GB/128GB वेरियंट की कीमत Rs 34,999 है और वहीं 8GB/256GB वेरियंट का प्राइस Rs 39,999 है।

Asus 6z: डिस्प्ले

आइए अब आपको इस फोन के कुछ खास फीचर्स के बारे में बताते हैं। Asus 6z स्मार्टफोन में 6.53 इंच की एमोल्ड डिस्प्ले दी गई है जो FHD (फुल एचडी)+ रेज्यूलेशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसमें IPS पैनल इस्तेमाल हुआ है और साथ ही ये बैजल लैस डिजाइन और फोन के दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।

Asus 6z: प्रोसेसर और फीचर्स

Asus कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में भी काफी अच्छे प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। कंपनी के अनुसार इसकी वजह से यूज़र्स गेमिंग का भी काफी बढ़िया अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी हेवी वर्क में भी इस फोन का प्रोसेसर अच्छा काम करता है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 855 SoC प्रोसेसर दिया है। Asus 6Z एंड्रॉयड 9.0 पाई पर रन करता है और इसमें Asus का कस्टम यूजर इंटरफेस Zen UI दिया गया है।

Asus Z6: कैमरा

Asus Z6 स्मार्टफोन का हाईलाइट इसका फ्लिप कैमरा है। ये मोटराइज्ड रोटेटिंग कैमरा मॉड्यूल से लैस है जिसका मतलब है कि इसका रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा दोनों एक ही है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया जिसका 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है और सेकेंडरी कैमरा में 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दी गई है। ये लेजर असिसटेड ऑटोफोकस और ड्यूल फ्लैश से भी लैस है।

Asus 6z: बैटरी एंड कनेक्टिविटी

Asus 6Z में जान फूंकने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W Quick Charge 4.0 तकनीक को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, वाई-फाई 802.11एसी (वाई-फाई 5), ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और जीपीएस दिए गए है।

इसके साथ ही कंपनी ने नए लॉन्च किए गए हैंडसेट में ड्यूल 5 मैग्नेट स्टीरियो स्पीकर भी पेश किए हैं जो Dual NxP smart amps के साथ आते हैं। वहीं, Asus 6Z में ड्यूल माइक और 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
This month, a Taiwanese company, Asus, launched a great smartphone in India. The name of this smartphone is Asus 6z. There are lots of discussions about this smartphone. Today this smartphone is being offered for sale for the first time. Today this phone will be sold at Flipkart from 12 noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X