Home
News

2018 में विज्ञान की इन घटनाओं ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया में साल 2018 विवादों और यादगार इवेंट्स से भरा रहा। कुछ बड़े टेक दिग्गजों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष खोजों की दुनिया में उपलब्धियां हासिल की। वहीं हमने काफी प्रतिभाशाली ब्रिटिश सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी- स्टीफन हॉकिंग को भी खो दिया। आज हम बात करेंगे विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया में साल 2018 के कुछ यादगार इवेंट्स के बारे में जिन्‍होंने काफी सुर्खियां बटोरी।

2018 में विज्ञान की इन घटनाओं ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां

साल 2018 में इसरो की ये उपलब्धियां

साल 2018 में इसरो की ये उपलब्धियां

साल 2018 में भारत के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष विज्ञान में ऐसे कई कमाल किए। ISRO में कई तररह की उपलब्धियां हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया। लगातार ऐसे शोध या आविष्कार किए जो एक छाप छोड़ गए। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने साल 2018 में कई उपग्रह प्रक्षेपित किए।

इनमें GSAT-7A, भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह- GSAT-11, HysIS, 30 वाणिज्यिक उपग्रह, GSAT-29, नए एस्केप सिस्टम का सफल उड़ान परीक्षण, IRNSS-1I नेविगेशन उपग्रह आदि है। हम अब आगे वर्ष 2018 में चंद्रयान 2 देख रहे हैं जो भारत का दूसरा चंद्रमा मिशन है।

भारत में पोर्न बैन

भारत में पोर्न बैन

साल 2018 में देश में क्रिप्टोक्यूरेंसी के साथ-साथ 27 अक्टूबर को भारत के दूरसंचार विभाग ने ISPs (इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर) पोर्न की 827 वेबसाइटों को बैन कर दिया था। भारतीय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वारा इस प्रतिबंध का सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर काफी मजाक बना। क्या आपको लगता है कि भारत में स्पष्ट कंटेंट पर प्रतिबंध लगाना सही है?

स्टीफन हॉकिंग की मौत

स्टीफन हॉकिंग की मौत

साल 2018 ने जहां मानव को अंतरिक्ष में नई उपलब्धियां दीं, वहीं ब्रह्मांड ने शानदार दिमाग खो दिया- जिसका नाम है स्टीफन हॉकिंग। विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी की इंग्लैंड के कैंब्रिज में उनके घर पर मृत्यु हो गई थी। वह एम्योट्रोफ़िक लेटरल स्क्लेरोसिस से पीड़ित थे और अपने बचे हुए जीवन के लिए वह इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर तक सीमित थे। ब्रह्मांड विज्ञान के क्षेत्र में हॉकिंग का योगदान अद्वितीय है और यह 'समय 'के अंत तक पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

5G टेक्नोलॉजी

5G टेक्नोलॉजी

साल 2018 में 5 जी टेक्‍नोलॉजी काफी चर्चित विषय था और दुनिया भर में अपनी पैठ जमाने तक यह सुर्खियों में बना रहा। आईएमसी 2018 में 5 जी तकनीक पर सबकी निगाहें टिकी थी। इस तकनीक से हम अपने घरों में संचार के तरीकों और बाहरी दुनिया को बदल सकते हैं। विभिन्न कंपनियां- Huawei, सैमसंग, एंडियन, आदि ने आईएमसी 2018 में अपने 5G समर्थित उपकरणों और उपयोग के मामलों का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से, सैमसंग ने भारत के पहले बड़े पैमाने पर 5G ट्रायल की योजना की घोषणा की। जो कि 2019 की पहली तिमाही में दूरसंचार विभाग (DoT) के सहयोग से होने वाली है।

फेसबुक डेटा लीक मामला

फेसबुक डेटा लीक मामला

साल 2018 इंटरनेट के इतिहास के कुछ सबसे बड़े डेटा उल्लंघनों का भी गवाह बना। सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक पर एक डेटा घोटाले का आरोप लगा। जब कैंब्रिज एनालिटिका ने कहा कि राजनीतिक डेटा फर्म ने इसे हटाने का दावा करते हुए 50 मिलियन से अधिक फेसबुक उपयोगकर्ताओं से निजी डेटा को बनाए रखा है। अपने यूज़र्स की सूचनाओं की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के लिए फेसबुक की आलोचना हुई। हमें ब्रिटिश एयरवेज, टी-मोबाइल, Google+, माई हेरिटेज, Quora, Myfitnesspal और कई अन्य के साथ डेटा लीक के बारे में भी सुनने को मिला। जो कि इंटरनेट की दुनिया में जाने-माने नाम हैं।

स्मार्टफोन की दुनिया में प्रमुख घटनाक्रम

साल 2018 ने हमें एज-टू-एज बेजल-लेस स्मार्टफोन दिए। यह सब इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और रिक्‍ट्रैटेबल कैमरों की बदौलत मिला। स्लाइडर फोन ओप्पो फाइंड एक्स, ऑनर मैजिक 2, श्याओमी मी मिक्स 3 और लेनोवो जेड 6 के साथ फिर से सामने आए। हमने सैमसंग के फोल्डेबल फोन गैलेक्सी F- का अनावरण भी देखा।

इसके अलावा, स्मार्टफोन निर्माताओं ने हैंडसेट पर ट्रिपल और चार-कैमरा सेटअप भी पेश किए। इसके साथ ही बाजार में 10GB रैम वाले OnePlus 6T McLaren Edition स्मार्टफोन भी पेश किए गए। इसी तरह क टेकनोलॉजी की हरेक न्यूज़ को जानने के लिए गिज़बोट हिंदी के साथ जुड़े रहें। हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और लेटेस्ट स्मार्टफोन, गैजेट्स, ऐप्स समेत टिप्स एंड ट्रिक्स की जानकारी पाएं।

 
Best Mobiles in India

English summary
In the world of science and technology, the year 2018 has been filled with controversies and memorable events. Some big tech veterans have achieved achievements in the world of Artificial Intelligence and Space Search. At the same time we also lost the talented British theoretical physicist - Stephen Hawking. Let's know scientific phenomena.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X