Jio Phone को सबसे कम दाम में खरीदने का सबसे अच्छा मौका
रिलायंस जियो अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है। रिलायंस जियो के जियोफोन भी बाजार में काफी छाएं हुए हैं। लोग इन फीचर फोन को काफी पसंद कर रहे हैं। अगर आप किफायती कीमत पर जियोफोन खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स पोर्टल ShopClues ऑनलाइन खरीदारों के लिए 4जी फीचर फोन पर एक अच्छा सौदा पेश कर रहा है। बता दें, हैंडसेट की वर्तमान कीमत 1,500 रुपये है। जबकि ShopClues पर इसे मात्र 1,399 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। साथ ही ग्राहकों को फ्री कवर भी दिया जा रहा है।

इतना ही नहीं, ग्राहक खरीदारों 'BRAND10' प्रमोशनल कोड का इस्तेमाल करके वेबसाइट पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत छूट का लाभ भी उठा सकते हैं। यह ऑफर जियोफोन का मूल्य 1,260 रुपये कम कर देता है। चेकआउट पेज पर जाने से पहले ग्राहकों को शॉपिंग कार्ट में 'Apply Coupons' ऑपशन में कोड का इस्तेमाल करने की जरूरत होगी।
इसमें दो ऑफर्स शामिल
ShopClues जियोफोन पर ऑफर देने के साथ अपनी वेबसाइट पर दो और ऑफ़र चला रहा है। जिसमें पहले ऑफर में यूजर्स 80 रुपये तक बचाने के लिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। वहीं, दूसरे ऑफर में APP25 कोड का इस्तेमाल करके 25 प्रतिशत ऑफ पाया जा सकता है।
हालांकि दोनों प्रस्तावों में, नियम और शर्तें स्पष्ट नहीं हैं। जियोफोन आज तक भारत का सबसे अच्छा बिकने वाला 4 जी फीचर फोन है। बता दें, रिलायंस जियो ने हाल ही में एक नया फेस्टिव 'Gift Card' लॉन्च किया है। जिसे जियोफोन को कम कीमत पर खरीदने के लिए रिडीम किया जा सकता है। 1,095 रुपये की कीमत वाले इस 'Gift Card' को रिलायंस फ्रेश, रिलायंस स्मार्ट और रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी समेत अमेजन इंडिया और रिलायंस डिजिटल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
रिलायंस जियोफोन गिफ्ट कार्ड को Monsoon Hungama ऑफ़र के हिस्से के रूप में पेश किया जाता है। जो यूजर्स को एक्सचेंज के बाद 501 रुपये के प्रभावी मूल्य पर एक नया जियोफोन खरीदने की अनुमति देता है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को पुराने फीचर फोन और चार्जर के साथ किसी भी रिलायंस डिजिटल या डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर में जाने जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications








