Flipkart की The Big Freedom Sale 10 अगस्त से होगी शुरू
15 अगस्त यानि भारत का 72वां स्वतंत्रता दिवस आने वाला है, जो पूरे देश के लिए गर्व का दिन माना जाता है। 15 अगस्त आने के साथ ही ई-कॉमर्स साइट्स भी अपनी कमर कस लेते हैं। यह दिन आने से पहले ही कई शॉपिंग साइट पर सेल लगाई जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Amazon पर भी सेल लगाई जाएगी। वहीं Amazon के Freedom Sale को जवाब देते हुए Flipkart ने भी The Big Freedom Sale की घोषणा की है।

कितने दिन की चलेगी Flipkart की सेल
बताया जा रहा है कि फ्लिपकार्ट की यह सेल 10 अगस्त से 12 अगस्त यानि 3 दिन तक चलेगी। वैसे तो कंपनी ने सेल में होने वाले ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फ्लिपकार्ट ने बताया कि 72 घंटों तक चलने वाले इस सेल में यूजर्स को प्रॉडक्ट्स पर 80% तक की छूट के साथ-साथ ब्लॉकबस्टर डिल्स, प्राइस कैश ऑफर, रश ऑवर डील, फ्रीडम ऑवर जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे।
Big Freedom Sale के फायदे
Flipkart The Big Freedom Sale में कंपनी यूजर्स के लिए अलग-अलग ब्रैंड्स के साथ-साथ कैटिगरीज के प्रॉडक्ट्स पर ढ़ेरों आकर्षक ऑफर्स ला रही है। सेल की सबसे खास बात यह है कि इस सेल में यूजर्स को हर 8 घंटे बाद ब्लॉकबस्टर डील मिलेगी। इस सेल के दौरान यूजर्स को कुछ खास प्रॉडक्ट्स पर 80% तक की बंपर छूट मिलेगी। इसी के साथ अगर यूजर्स सेल के दौरान सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो उन्हें 10% कैशबैक दिया जाएगा।
खास टाइम पर खास ऑफर्स
इस सेल की शुरुआत 10 अगस्त को रात 12 बजे से होगी। उसी के साथ सेल में 10 तारीख रात 12 बजे से 2 बजे तक 'Rush Hour' में भारी छूट मिलेगी। Flipkart ने फ्रीडम काउंटडाउन नाम की डील का ऐलान करेगा, जिसमें 10 से लेकर 12 तारीख तक रोज 7:47 PM से 8:18 PM तक 31 मिनट के लिए प्रॉडक्ट्स की कीमतों में कमी रहेगी। उतना ही नहीं 'One Deal Every Hour' में आपको 24 घंटों में 24 डील मिलेंगी।
फायदेमंद डिस्काउंट
सेल के दौरान आपको Samsung, Apple और Xiaomi जैसे स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलेगी। वहीं यूजर्स फ्रीज, वाशिंग, मशीन, मिक्स्चर जैसे घरेलू उपकरणों पर 70% तक की छूट पा सकते हैं। लैपटॉप, ऑडियो और कैमरे पर 80% तक की छूट का ऑफर है तो वहीं कपड़ों व अन्य फुटवेयर पर 40-80% तक की भारी छूट मिलेगी। घर के फर्नीचर् के सामान पर भी 40 से 80% तक की छूट दी जाएगाी।
अमेजन की फ्रीडम डे सेल
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेजन भी 9 अगस्त से अपनी सेल शुरू कर रहा है। इस सेल में भी यूजर्स को कई धमाकेदार ऑफर्स दिए जाएंगे। बता दें, अमेजन की फ्रीडम सेल 9 अगस्त दोपहर 12 बजे से 12 अगस्त रात 11:59 बजे तक चलेगी। जिसमें आपको स्मार्टफोन जैसे वनप्लस 6, Realme 1, मोटो जी 6 पर छूट के साथ कंज्यूमर इलैक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ग्रॉसरी के साथ-साथ और भी कई 20,000 से अधिक प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर दिए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications