Home
News

5 डार्क वेब वेबसाइट जो गूगल में ओपेन कर सकते हैं

By Roith

डार्क वेब का नाम आपने कई बार सुना हो लेकिन शायद इसके बारे में आपमें से कई लोग जानते रही होंगे, चलिए सबसे पहले ये समझ लेते हैं आखिर ये डार्क वेब क्‍या होता है इसमें बाद नज़र डालेंगे कुछ डार्क वेब साइट्स पर जिन्‍हें क्रोम या फिर किसी भी दूसरे ब्राउजर में ओपेन कर सकते हैं।

डार्क वेब क्‍या होता है?

सीधे शब्‍दों में कहें डार्क वेब इंटरनेट का वो हिस्‍सा है जहां तक हम और आप पहुंच भी नहीं पाते, इंटरनेट का 100 में 96 प्रतिशत हिस्‍सा डार्क वेब और डीप वेब में ही होता है। इससे ये अंदाजा लगा सकते हैं डार्क वेब कोई छोटी चीज नहीं है बल्‍कि जानकारी का पूरा समुंदर है।

5 डार्क वेब वेबसाइट जो गूगल में ओपेन कर सकते हैं

दरअसल हम इंटरनेट के जिस हिस्‍से का प्रयोग अपनी रोजमर्रा की इंटरनेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं उसे सरफेस वेब कहा जाता है जो के केवल 4 प्रतिशत है। आप सोच रहे होंगे जब डार्क वेब में इतनी ढेर सारी जानकारी भरी हुई है तो हम डार्क वेब का प्रयोग क्‍यों नही करते, वो इसलिए क्‍योंकि डार्क वेब की दुनिया को एक्‍सेस करना इतना आसान नहीं है यहां पर कई ऐसी गतिविधियां होती है जो खुलेआम नहीं की जा सकती। जैसे हथियारों की खरीद-फरोख्त, ई-मेल, ऑनलाइन खातों की जानकारी, पर्सनल पासवर्ड। डार्क वेब को गूगल या फिर मोजिला जैसे ब्राउंजर के द्वारा एक्‍सेस नहीं किया जा सकता है इसके लिए टॉर ब्राउजर (Tor Browser) का यूज़ किया जाता है।

एक बात और डार्क वेब का प्रयोग करके गलत जानकारी लेना अपराध की श्रेणी में आता है। हालाकि आज हम जो 5 वेबसाइट के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन्‍हें आप गूगल क्रोम या फिर किसी साधारण वेब ब्राउज़र में ओपेन कर सकते है।

हिडेन विकी (Hidden Wiki)

हिडेन विकी एक तरह की डायरेक्‍टरी है जहां पर आप डार्क वेब से जुड़ी कई वेबसाइटों के लिंक चेक कर सकते हैं लेकिन इनमें से कुछ ही वेबसाइटे वैध होती है कुछ में गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी मिल जाती है इसलिए जो भी साइट ओपेन करें उसे सावधानी पूर्वक एक्‍सेस करें वरना आपके पीसी और उसके डेटा प्राइवेसी को खतरा भी हो सकता है।

हिडेन आनसर (Hidden Answers)

डार्क वेब में सबसे ज्‍यादा विजिट करने वाली वेबसाइटों में शुमार हिडेन आनसर में आप एडवाइस मांग सकते है या फिर दूसरों के सवालों का जवाब दे सकते है। यहां पर किसी के बारे में कुछ भी बात कर सकते है एक तरह से ये रेडिट(Reddit) और कोरा (Quora) का डार्क वेब वर्जन है।

सिक्‍योर ड्रॉप (SecureDrop)

सिक्‍योर ड्रॉक एक तरह की मीडिया कम्‍यूनिटी है जहां पर पत्रकार और उनके जो भी सोर्स है वो खुल कर एक दूसरे से बात कर सकते है, इस दौरान दोनों को अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं। कई मीडिया संस्‍थान इस प्‍लेटफार्म का प्रयोग खबरों के आदान-प्रदान के लिए करते हैं।

जिरोबिन (ZeroBin)

अगर आप डार्क वेब को एक्‍सेस करने के लिए Tor नेटर्वक का प्रयोग करने की सोच रहे है तो जिरोबिन की मदद से आप किसी भी मैसेज को इनक्रिप्‍ट करके टेक्‍स्‍ट या फिर ऑडियो फार्मेट में भेज सकते हैं। इसमें ऑटो डिस्‍ट्रक्‍टिव का फीचर भी मिलता है यानी जैसे ही सामने वाला व्‍यक्‍ति आपका मैसेज पढ़ लेगा, इसके बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा। यहां तक कि वो मैसेज सर्वर में भी नहीं मिलेगा।

द हिडेन वॉलेट (The Hidden Wallet)

पिछले कुछ सालों में आम जनता के बीच बिटक्‍वाइन काफी फेमस हो चुका है भले ही ये दुनिया में लेने-देन के लिए करेंसी की तरह यूज़ न होता हो लेकिन डार्क वेब में आज भी ये करेंसी की तरह यूज़ होता है जिसकी मदद से आप कुछ भी खरीद और बेंच सकते हैं। हिडेन वॉलेट डार्क वेब में क्रिप्‍टो करेंसी की तरह प्रयोग किया जाता है साथ ही इसमें क्रिप्‍टो से जुड़ी ट्रेड भी कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The dark web is a part of the 96 percent of the internet where you can find all types of illegal activities. Today's Gizbot Hindi article will teach us about the dark web, and we will check 5 dark web websites which you can use on Google Chrome or any other browser.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X