Home
News

पहली फ़्लैश सेल में मिनटों में बिका Nokia 7, 150,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन

By Agrahi

नोकिया 9 और नोकिया 2 की चर्चाओं के बीच HMD ग्लोबल ने नोकिया 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से कंपनी कई फैन्स को इम्प्रेस करने में कामयाब भी रही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नोकिया 7 की पहली फ़्लैश सेल मिनटों में खत्म हो गई।

पहली फ़्लैश सेल में मिनटों में बिका Nokia 7, 150,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन

नोकिया 7 स्मार्टफोन की पहली फ़्लैश सेल में स्मार्टफोन कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गया। इससे साफ़ पता चलता है की यूज़र्स इस फोन को लेकर कितने उत्साहित हैं। हालांकि गौर करने वाली बात यह भी है कि अब तक कंपनी ने सोल्ड यूनिट्स की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है।

150,000 रजिस्ट्रेशन

150,000 रजिस्ट्रेशन

नोकिया 7 के पहली सेल में धमाकेदार प्रदर्शन से यह साफ़ होता है कि कंपनी अब कम्पटीशन में पूरी तरह उतर चुकी है। यह फोन नोकिया फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है की इस फोन के लिए 150,000 से भी अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। फोन को 31 अक्टूबर से शिप किया जाएगा।

भारत में 31 अक्टूबर को लॉन्च!

भारत में 31 अक्टूबर को लॉन्च!

भारतीय मीडिया को पिछले दिनों HMD ग्लोबल का इनवाईट मिला है। इस इनवाईट में फोन का नाम तो नहीं दिया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है की कंपनी लेटेस्ट लॉन्च नोकिया 7 को यहां पेश कर सकती है। भारत में यह लॉन्च इवेंट 31 अक्टूबर को होने वाला है।

नोकिया 7 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 7 स्पेसिफिकेशन

फोन के स्पेसिफिकेशन पर एक बार नजर डालें तो नोकिया 7 में 5.2 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। नोकिया ने अपने इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही ये Android 7.1.1 नॉगट पर बेस्ड है।
ये फोन 4GB और 6GB रैम के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन में 64जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए नोकिया 7 में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी ऑप्शन दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया 7 की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Bothie कैमरा

Bothie कैमरा

Nokia 7 मेंf/1.8 अपर्चर और ड्युल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 84- डिग्री फील्ड ऑफ व्यू का 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। नोकिया 8 की तरह ही नोकिया 7 में भी bothie कैमरा फीचर दिया गया है। इस शानदार फीचर के जरिए यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर कैमरा से एक फोटो कैप्चर कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The first flash sale of Nokia 7 got over in minutes with more than 150000 registrations. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X