latest iPhone 14 Pro से ज्यादा First generation के iPhone की सेल हुई,जाने क्यों

Apple के iphone कई एंड्रॉइड फोन की तुलना में महंगे हैं। सालो से, Apple ने प्रीमियम फोन के लिए एक बेंचमार्क बनाया है, यही वजह है कि iphone की कीमत ज्यादा है। इस ट्रेंड के साथ ही कुछ यूनिक फीचर्स के साथ कस्टमर को अट्रैक्ट करने के लिए लेटेस्ट iPhone 14 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था।
32 लाख रुपये में बिका पुराना iPhone
आपको बता दें कि रविवार को, किसी ने अनबॉक्स किए गए, ओरिजनल 2007 iPhone के लिए $39,339.60 का पेमेंट किया। जिसने लोगों की सोच को बदल दिया कि नए iPhone की कीमत ज्यादा हैं। फस्ट जनरेशन का iPhone 2007 में Apple के co-Founder स्टीव जॉब्स द्वारा जारी किया गया था।
यह प्रोग्राम LCG Auctions द्वारा आयोजित की गई थी जहां गैजेट को इसके ओरिजनल $ 599 प्राइस टैग के 65 गुना से ज्यादा में बेचा गया था। CNET की एक रिपोर्ट के अनुसार, LCG Auctions ने iPhone का 8GB एडिशन रखा था और सोचा था कि उसे $30,000 मिलेंगे, लेकिन इस बोली ने उसकी उम्मीदों (Expectations) को पार कर दिया। Bidding opened 2,500 डॉलर में खुली और 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चली।
First Gen iPhone 2007 में हुआ था लॉन्च
इस iPhone को 27 जून, 2007 को लॉन्च किया गया था, जिसमें मिस्टर जॉब्स ने इसे "एक आइपॉड, एक फोन और एक इंटरनेट कम्युनिकेटर" का कॉम्बिनेशन बताया था। इस स्मार्टफोन ने मार्केट में क्रांति (Revolution) ला दी और यूजर्स को बेहतर गैजेट पेश करने की रेस शुरू कर दी। ओरिजिनल iPhone में 3.5-इंच की स्क्रीन, 2-मेगापिक्सेल कैमरा और एक वेब ब्राउज़र था।
iPhone 14 की कीमत
Apple ने लेटेस्ट iPhone को चार वेरिएंट्स- iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro और 14 Pro Max को लॉन्च किया। नए iPhones के दो version भारत में अधिक महंगे हैं। लॉन्च के समय, iPhone 14 Pro की कीमत 128GB के लिए 1,29,900 रुपये, 256GB के लिए 1,39,900 रुपये, 512GB के लिए 1,59,900 रुपये और 1TB ऑप्शन के लिए 1,79,900 रुपये थी। आईफोन 14 प्रो मैक्स हर तरह से 10,000 रुपये से अधिक में बेचा जा रहा था, इसलिए इसकी कीमतें 1,39,900 रुपये, 1,49,900 रुपये, 1,69,900 रुपये और 1,89,900 रुपये थीं।


Click it and Unblock the Notifications








