Galaxy M30 की चौथी फ्लैश सेल शुरू, कुल 4,000 रुपए से ज्यादा का फायदा
सैमसंग कंपनी ने हाल ही में पहली बार एम सीरीज के स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन में सैमसंग ने अपना Samsung Galaxy M30 भी लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को मिडरेंज में एक बढ़िया स्मार्टफोन माना जा रहा है। इस स्मार्टफोन को आज कंपनी चौथी बार फ्लैश सेल में पेश करेगी। लिहाजा अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो बिना वक्त गवाएं अमेजन इंडिया या सैमसंग के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाएं।

चौथी फ्लैश सेल आज
अब से कुछ देर बाद यानि दोपहर 12 बजे कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को फ्लैश सेल में पेश कर देगी। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन की कीमत के बारे में बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में दो वेरिएंट को लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 14,900 रुपए है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 17,990 रुपए है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने दो अलग-अलग कलर ब्लैक और ब्लू में भी पेश किया है।
4,000 से ज्यादा का फायदा
इस स्मार्टफोन पर आज के ऑफर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को नो कोस्ट ईएमआई का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन के साथ 1,119 रुपए का एक डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगा। इनके साथ-साथ जियो के साथ की गई साझेदारी के बदौलत यूजर्स को 3,110 रुपए तक का डबल डाटा ऑफर भी मिलेगा।
चाइनीज फोन को टक्कर
अब आपको इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं। दरअसल सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को चाइनीज स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता के सामने मार्केट में उतारा है। इस सीरीज के जरिए सैमसंग कंपनी भारत में वापसी करने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कई खास फीचर्स को शामिल किया है। आइए आपको उन खास फीचर्स के बारे में बताते हैं।
स्पेसिफिकेशन
Galaxy M30 के फीचर्स Galaxy M30 फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन को Exynos 7904 SoC के साथ आता है। Galaxy M30 को 6.38-inch की Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ दिया जाएगा। वहीं कैमरा के लिए फोन के बैक में 13MP+5MP+5MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Galaxy M30 में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मौजूद है।
स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। जो 15W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी हालांकि कंपनी ने स्मार्टफोन के लिए किसी इवेंट का आयोजन नहीं किया गया है। इस स्मार्टफोन को भी पहले दो स्मार्टफोन की तरह अमेजन, यूट्यूब और सैमसंग की खुद की वेबसाइट में लाइव लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








