Home
News

सरकार ने फिर बढ़ाई Aadhaar Card अपडेट की समय सीमा, जानें नई तारीख

अगर आपने अभी तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सरकार ने एक बार फिर से फ्री आधार कार्ड अपडेट की डेडलाइन को बढ़ा दिया है।

ऐसे में अगर आपका Aadhaar Card 10 साल पुराना है, तो आपको उसे दोबारा से अपडेट करवा लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि कब तक आप अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकेंगे।

सरकार ने फिर बढ़ाई Aadhaar Card अपडेट की समय सीमा

कब तक कर सकेंगे आधार अपडेट

UIDAI की ओर से आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब आप 14 जून 2025 तक अपना आधार अपडेट कर सकेंगे। बता दें कि यह सुविधा ऑनलाइन मोड पर केवल MyAadhaar पोर्टल पर ही उपलब्ध होगी। वहीं, ऑफलाइन मोड वालों को आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए शुल्क देना होगा।

ऑनलाइन कैसे करें अपना Aadhaar Card अपडेट?

बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने 10 साल पुराने आधार कार्ड को दोबारा अपडेट कराने की सलाह दी है। अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए नीचे दी गई प्रोसेस को फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद अपनी डिटेल्स को वेरिफाई करना होगा, जिसके लिए आपको अपना नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस प्रूफ की जानकारी फिल करनी होगी।
  • फिर अपना आधार एड्रेस डालना होगा।
  • इसके बाद कंसेंट बॉक्स पर क्लिक करना होगा।
  • अब Update Aadhaar Online ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  • अगर आप डेडलाइन के बाद एड्रेस चेंज करते हैं, तो आपको 50 रुपये चार्ज देना होगा। लेकिन 14 जून 2025 से पहले आधार अपडेट कराने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा।
  • इसके बाद सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) जनरेट हो जाएगा।
 
Best Mobiles in India

English summary
If you have not updated your Aadhaar Card yet, then you do not need to worry. Because the government has once again extended the deadline for free Aadhaar card update.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X