Home
News

PAN 2.0: नए पैन कार्ड से क्या होंगे परिवर्तन? जानें इससे होने वाले फायदे

वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में भारत सरकार ने PAN 2.0 को मंजूरी देकर टैक्सपेयर्स और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को अधिक सरल और सुरक्षित बनाने की दिशा में अपना एक महत्वपूर्ण कदम रखा है।

यह नया सिस्टम वर्तमान में मौजूद पैन कार्ड सिस्टम को डिजिटल रूप से अपग्रेड करेगा और टैक्स सिस्टम को अधिक किफायती बनाने में मदद करेगा। इसके लिए कैबिनेट ने करीब 1,435 करोड़ रुपये के PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है PAN 2.0 और कैसे करेगा यह काम?

क्या है PAN 2.0 में खास?

QR इंटीग्रेशन- पैन कार्ड अब QR कोड होंगे, जिसकी वजह से टैक्स का भुगतान करने वालों के लिए वेरिफिकेशन संभव होगा। यानी की क्यूआर कोड स्कैन करके अब सीधे जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। आप मोबाइल ऐप या पोर्टल के जरिए स्कैन कर तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डिजिटल सिक्योरिटी अपग्रेड्स- इस नए सिस्टम का मुख्य लक्ष्य सिक्योरिटी को मजबूत करना है, ताकि डेटा चोरी की घटनाओं को कम करने में मदद मिले। साथ ही फर्जीवाड़े को भी रोका जा सके।

सिस्टम मॉडर्नाइजेशन- यह पहल एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ मौजूदा फ्रैमवर्क को अपडेट करने में मदद करेगी।

यूनिफाइड पोर्टल- सिंगल डिजीटल प्लेटफॉर्म सभी पैन रिलेटेड सर्विस को इंटीग्रेट करेगा, जिससे यूजर्स के लिए अपने अकाउंट्स तक पहुंचना और उन्हें मैनेज करना आसान होगा।

ई-पैन अनिवार्य होगा- PAN 2.0 सिस्टम में पैन कार्ड का डिजिटलीकरण होगा, जिसमें ई-पैन का यूज प्रमुख रूप से होगा। यह सिस्टम पेपरलेस होगा। साथ ही इसमें आपको तुरंत पैन नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

पुराने पैन कार्ड का क्या होगा?

बता दें कि पुराने पैन कार्ड धारकों (होल्डर्स) को नए पैन कार्ड के लिए कोई नया आवेदन या फिर प्रक्रिया को पूरा नहीं करना होगा, बल्कि उनका मौजूदा पैन कार्ड ऑटोमेटिकली अपग्रेड हो जाएगा।

PAN 2.0 के लाभ

  • PAN 2.0 के आने से कई प्रकार के लाभ होंगे।
  • टैक्स रिटर्न फाइलिंग और वित्तीय ट्राजेंक्शन फास्ट होगा।
  • इस नए सिस्टम की वजह से फर्जी पैन कार्ड और फ्रॉड पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
  • सभी सर्विस के लिए सिंगल आईडी का इस्तेमाल होगा।

निशुल्क QR कोड पैन कार्ड

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्निनी वैष्णव ने PAN 2.0 प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत करदाताओं को क्यूआर कोड वाला नया पैन कार्ड मुफ्त में प्रदान किया जाएगा, जिसकी वजह से सेवाओं तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी।

बदलाव लाने के पीछे की वजह

PAN 2.0 लाने के पीछे सरकार का लक्ष्य टैक्स कलैक्शन को अधिक पारदर्शी बनाना है। इसके अतिरिक्त, टैक्स चोरी पर विराम लगाने के साथ फर्जीवाड़ें को रोकना भी है। पैन 2.0 परियोजना डिजिटल माध्यम से करदाता पंजीकरण सेवाओं में बड़ा बदलाव लाने में मदद करेगी। इससे करदाता कई तरह के लाभ उठा सकेंगे। सारी जानकारी एक ही जगह पर मिल सकेगी और डेटा भी सुरक्षित रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Government of India has approved PAN 2.0. This new system will digitally upgrade the current PAN card system and help make the tax system more affordable.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X