Home
News

आपको भी गैलरी में शो नहीं हो रही है Whatsapp पर आई इमेज, जानें इसके पीछे का कारण और उपाय

कई बार ऐसा होता है कि Whatsapp पर इमेज आ जाती है, लेकिन वो गैलरी में नजर नहीं आती है। हम बार-बार उसे डाउनलोड या फिर गैलरी में सेव करते हैं, इसके बाद भी वो आपके फोन की गैलरी में शो नहीं होती है। ऐसे में काफी परेशानी हो जाती है।

लेकिन अब अगर आपके WhatsApp में आने वाले फोटोज अगर गैलरी में शो नहीं होती है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप व्हाट्सऐप के फोटो को गैलरी में आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए आपको बस हमारे द्वारा बताई गई इस ट्रिक को फॉलो करना होगा।

गैलरी में शो नहीं हो रही है Whatsapp पर आई इमेज, अपनाएं टे टिप्स

iPhone यूजर्स को होती है सबसे ज्यादा परेशानी

वैसे तो ये परेशानी ज्यादातर iPhone यूजर्स को आती है। जब भी फोन का स्टोरेज फुल होने लगता है, तो WhatsApp के फोटो डाउनलोड नहीं होते हैं। ऐसे में यूजर्स परेशान होने लगते हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि उनका फोन खराब हो गया है या फोटो सही नहीं है। इसके बाद वे सेंडर को दोबारा फोटो सेंड करने के लिए कहते हैं और वापस वही समस्या का सामना भी करते हैं।

कैसे दिखेंगी गैलरी में फोटोज

iPhone यूजर्स को सबसे ज्यादा स्टोरेज को लेकर परेशान देखा जाता है, जिसमें से एक दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आई फोटो गैलरी में शो नहीं होना। कैमरा की फोटो तो गैलरी में दिखती है, लेकिन WhatsApp की फोटो गैलरी में नजर नहीं आना। इसके लिए आपको बस इस ट्रिक को फॉलो करना होगा, जिसके बाद Whatsapp पर आई फोटो गैलरी में शो होने लगेगी।

यहां सबसे पहले आपको ऑप्शन में सेव आइकन नजर आएगा। सेव आइकन पर क्लिक करने के बाद अब आपको फोटो गैलरी में दिखने लगेगी। ऐसा आपको हर फोटो के लिए नहीं करना है, बल्कि जो फोटो आपको गैलरी में शो नहीं हो रही है उसे मैनुअली सेव करना पड़ सकता है। इसके अलावा आप एक बार WhatsApp सेटिंग में जाकर भी चेक कर सकते हैं। अगर आपके व्हाट्सऐप में मीडिया फाइल डाउनलोड फीचर इनेबल नहीं हैं, तो उसे ऑन कर लें।

ऑटो डाउनलोड फीचर को करें इनेबल

दूसरी तरफ अगर आपके फोन में ऑटो डाउनलोड फीचर इनेबल नहीं है, तो उसे इनेबल कर सकते हैं। ये फीचर एंड्रॉयड और iPhone दोनों स्मार्टफोन में मिलता है। इस फीचर के इस्तेमाल से आपको बार-बार फोटो या वीडियो को डाउनलोड नहीं करना होगा। इस फीचर को इनेबल करने के बाद फोटो और वीडियो ऑटोमैटिक डाउनलोड होते रहेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
The image received on Whatsapp is not showing in your gallery, know the reason and solution behind it
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X