एलन मस्क ने कहा भविष्य में AI खा जाएगा ज्यादातर नौकरियां
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अल्गोरिदम्स के बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है AI के अल्गोरिदम यूजर एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए इंसानो में डोपामाइन स्तर बढ़ा कर उनका शोषण कर सकते हैं। अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बता देते हैं 'डोपामाइन' एक तरह का हार्मोन' हैं। जो हमारे दिमाग में एक सेल से दूसरे सेल तक सिग्नल ट्रांसफर करने का काम करता है। इसे 'हैप्पीनेस हार्मोन भी कहते है, हमारे मूड, अटेंशन को कंट्रोल करने में ये सहायक होता है।
एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बच्चों के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं क्योंकि उनके अल्गोरिदम्स में दूसरे से डोपामाइन ज्यादा से ज्यादा रिलीज करने की प्रतिस्पर्धा चलती रहती है।

इंटरनेट यूजर्स ने किया सपोर्ट
इंटरनेट यूजर्स उनके इस रुख से सहमत नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "माता-पिता को बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण रखना चाहिए। बच्चों को बाहर खेलना, किताबें पढ़नी चाहिए। सोशल मीडिया ने बच्चों की जिंदगी पर बहुत बुरा असर डाला है।
वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "मेरे बच्चों को 18 साल की उम्र तक सोशल मीडिया पर पाबंदी है। उनके पास बस फ्लिप फोन हैं। अगर दोस्तों से मिलना है तो 80-90 के दशक की तरह पैदल चल कर जाना पड़ता है।
नौकरियां खत्म होंगी?
मस्क ने नौकरियों की ओर इशारा करते हुए कहा आने वाले समय में एआई की वजह से ज्यादातर नौकरियों खत्म हो जाएंगी। उन्होंने पेरिस में एक टेक इवेंट में कहा कि शायद हम में से किसी के पास भी नौकरी नहीं रहेगी। उन्होंने आगे बताया कि भविष्य में नौकरी करना इच्छा पर निर्भर होगा, वरना एआई और रोबोट हर चीज और सर्विस उपलब्ध करा देंगे।
एआई से मस्क का डर
मस्क ने एआई को अपनी "सबसे बड़ी चिंता" भी बताया। उन्होंने इयान बैंक्स के "कल्चर बुक सीरीज" का जिक्र किया, जिसमें एडवांस्ड एआई द्वारा कंट्रोल एक ऐसे ही समाज की कल्पना की गई है, और कहा कि यही AI युग की सबसे वास्तविक तस्वीर है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नौकरी न होने की स्थिति में लोग भावनात्मक तौर पर संतुष्ट महसूस करेंगे।
ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि मेंटल हेल्थ, किएटिविटी और शिक्षा जैसे मानवीय इंटरैक्शन और इमोशनल इंटेलिजेंस पर आधारित नौकरियों को एआई नहीं ले पाएगा। हालांकि, बच्चों पर एआई के नकारात्मक असर से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए माता-पिता को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications








