Home
News

आज भी 1980 जैसा है आपका इंटरनेट, 45 साल में सब बदला, लेकिन नींव नहीं

Internet Protocols: आपको सबसे पहले कहां जानकारी मिलती है तो इसका जवाब है इंटरनेट। लेकिन क्या हो... अगर हम आपसे कहें कि आपका इंटरनेट पुराना है और वह 2025 में भी 1980 वाले पैटर्न पर चल रहा है। क्या आप इस पर यकीन करेंगे।

हाल ही में Cloudflare के 1.1.1.1 DNS सर्विस पर BGP हाइजैक और रूट लीक का डबल अटैक हुआ, जिससे दुनियाभर में इंटरनेट आउटेज और स्पीड में भारी गिरावट देखने को मिली। यह घटना अकेली नहीं है। इससे पहले पाकिस्तान सरकार द्वारा YouTube को ब्लॉक करने की कोशिश में हुई BGP मिसकन्फिगरेशन ने वैश्विक स्तर पर YouTube को डाउन कर दिया था।

आज भी 1980 जैसा है आपका इंटरनेट

ये घटनाएं सिर्फ तकनीकी खामियां नहीं हैं, बल्कि यह बताती हैं कि जिस बुनियाद पर आज का इंटरनेट खड़ा है, वह बेहद पुरानी और असुरक्षित हो चुकी है। ऐसा क्यों है? आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं।

BGP: भरोसे पर टिका पुराना सिस्टम

Border Gateway Protocol (BGP) को 1989 में डिजाइन किया गया था। उस वक्त इंटरनेट अपने शुरुआती दौर में था और सुरक्षा किसी की प्रायोरिटी नहीं थी। यह प्रोटोकॉल दुनिया के नेटवर्क्स को जोड़ने का जरिया था, जहां एक नेटवर्क दूसरे को बताता था कि वह किन IP एड्रेस को कंट्रोल करता है।

BGP की डिजाइन में दो बातें थीं

  • लचीलापन (resilience)
  • खुलापन (openness)

लेकिन आज के जमाने में हम चाहते हैं। स्पीड, अपटाइम और सिक्योरिटी

दिक्कत यह है कि BGP अभी भी भरोसे पर चलता है। कोई भी गलत या मालिशियस रूट अनाउंसमेंट कर सकता है, जिससे ट्रैफिक कहीं और डायवर्ट हो सकता है। RPKI और BGPsec जैसी कोशिशें हुई हैं, लेकिन वे पूरे इंटरनेट के सहयोग पर निर्भर हैं, जो अक्सर संभव नहीं होता।

DNS क्या है?

1980 के दशक की ही तरह DNS (Domain Name System) को बनाया गया था ताकि IP एड्रेस को नामों में बदला जा सके। लेकिन इसका डिजाइन पब्लिक बाय डिफॉल्ट है। कोई भी व्यक्ति या बॉट यह देख सकता है कि किस डोमेन पर क्या चल रहा है, जिससे शैडो आईटी, सबडोमेन स्कैनिंग और वल्नरेबिलिटी प्रॉबिंग जैसे खतरे बढ़ गए हैं, जिस तरह फोन कॉल्स अब स्पैम बन चुके हैं, उसी तरह DNS भी अब हैकर्स के लिए एक्सपोजड एंट्री पॉइंट बन गया है।

तो सवाल ये है

क्या हम आज भी 45 साल पुराने सिस्टम पर चलकर आधुनिक साइबर दुनिया का सामना कर सकते हैं? अगर नहीं, तो सिर्फ पैच लगाने से काम नहीं चलेगा। अब वक्त है नई सोच, नई तकनीक और सुरक्षा को नींव से अपनाने का। वरना अगली बार सिर्फ DNS या BGP नहीं, पूरा इंटरनेट ही ठहर सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X