Home
News

Mi Super Sale का आज आखिरी दिन, बहुत सारे डिस्काउंट ऑफर्स से लैस

शाओमी कंपनी पिछले कई दिनों से अपने शॉपिंग साइट पर सुपर सेल चला रही है। इस सेल का नाम Mi Super Sale है। आज इस सेल का आखिरी दिन है। इस सेल की शुरुआत 17 जून को हुई थी जिसे 21 जून तक चलना था। लिहाजा आज इस सेल का आखिरी दिन है। इस सेल के दौरान कंपनी ने अपने काफी सारे स्मार्टफोन पर काफी अच्छे और आकर्षक ऑफर दिए हैं।

Mi Super Sale का आज आखिरी दिन, बहुत सारे डिस्काउंट ऑफर्स से लैस

अगर आप अभी तक इस सेल का फायदा नहीं उठा पाएं हैं और इस सेल के जरिए एमआई स्मार्टफोन खरीदना चाहता हैं तो आज दिनभर का वक्त आपके पास है। इस सेल में कंपनी डिस्काउंट, ऑफर्स, अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी यूज़र्स को दे रही है। आइए आपको इन ऑफर्स के बारे में कुछ बताते हैं। इन स्मार्टफोन्स में शाओमी रेडमी 6, शाओमी रेडमी 6 प्रो, एमआई ए2, पोको एफ 1, रेडमी नोट 5 प्रो जैसे कई स्मार्टफोन शामिल हैं।

6000 रुपए तक का ऑफर

इन सभी स्मार्टफोन पर कंपनी इस सेल के दौरान अधिकतम 6000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन हैं तो उसे एक्सचेंज करने पर भी 3000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि mi.exchange ऑफर सिर्फ एमआई ए2 और पोको एफ1 के लिए ही मिल रहा है।इसके अलावा इस सेल में कुछ एक्सट्रा ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

अगर आप मोबीक्विक के जरिए पेमेंट करके अपना स्मार्टफोन खरीदेंगे तो आपको 10% का सुपरकैश मिलेगा। हालांकि इस सुपरकैश की अधिकतम राशि 1000 रुपए तक की होगी। इसके अलावा तीन महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। वहीं अगर आप जियो यूज़र्स हैं तो आपको इन सभी फायदों के अलावा भी कुछ फायदे मिल सकते हैं।

जियो यूज़र्स का डबल फायदा

इस सेल के दौरान जियो यूज़र्स को 2400 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है, जो रिचार्ज कूपन के रूप में मिलेगा। वहीं 6 TB इंटरनेट डेटा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा इस सेल को दौरान आप 799 रुपए का mi protection plan भी खरीद सकते हैं। अगर आपके स्मार्टफोन में एक्सिडेंटल डैमेज हो जाता है तो इस प्लान के जरिए आप क्लेम कर पाएंगे और आपके फोन को ठीक किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Mi Super Sale Last Day: Chinese smartphone company Xiaomi keeps organizing sale at its online store Mi.com. Mi Super Sale was running on the company's online store for the last five days. The sale started on June 17, which means that on June 21, the last day is today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X