Mi Super Sale का आज अंतिम दिन, 9000 रुपए तक का डिस्काउंट उपलब्ध
शाओमी कंपनी ने पांच दिन पहले अपने Mi.com पर एक सुपर सेल का आयोजन किया था। इस इवेंट में शाओमी के कई स्मार्टफोन पर सेल दी जा रही है। आज इस सेल का आखिरी दिन है। इस सेल की शुरुआत 5 जुलाई को हुई थी और अब आज इस सेल का अंतिम दिन है। अगर आप इस सेल का फायदा अभी तक नहीं उठा पाएं हैं तो आज रात 12 बजे तक का मौका आपके पास है।

इस सेल में शाओमी के नए और पुराने दोनों स्मार्टफोन्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में डिस्काउंट के अलावा कई अन्य तरह के एक्सट्रा बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप इन स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट्स और ऑफर्स के साथ खरीदना चाहते हैं तो आज रात तक खरीद सकते हैं। आइए हम आपको Mi Super Sale के कुछ खास स्मार्टफोन के कुछ खास ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
डिस्काउंट और ऑफर्स
शाओमी के 5 दिन वाले इस सुपर सेल में 6500 रुपए तक का डिस्काउंट और 3000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यूज़र्स को ये ऑफर एमआई.कॉम के साथ-साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगी। आप कहीं से भी स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। अगर आप फ्लिपकार्ट से Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करके इस फोन को खरीदेंगे तो आपको 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा अगर आप इस सेल को दौरान शाओमी के किसी भी फोन को अमेजन से HSBC Cashback क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करके खरीदेंगे तो आपको 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगर आप इस स्मार्टफोन को सीधा mi.com से खरीदेंगे तो आपको नो कॉस्ट ईएमआई, एयरटेल और जियो का फ्री कॉलिंग और इंटरनेट डेटा मिल सकता है।
डिस्काउंट वाले स्मार्टफोन की लिस्ट
Redmi 6A- इस फोन की असल कीमत 6999 रुपए है लेकिन इस सेल में इस फोन पर 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है इसलिए इस फोन की कीमत 5,999 रुपए है। हालांकि इस फोन पर कुल 1800 रुपए तक का ऑफ मिल सकता है।
Redmi Note 7S:- इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस फोन असल कीमत 11,999 रुपए है लेकिन इस फोन को सेल के दौरान 10,999 रुपए में बेचा जाएगा। लिहाजा इस फोन में भी 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एमआई एक्सचेंज ऑफर के तहत इसमें 1000 रुपए अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।
Redmi Y3:- इस स्मार्टफोन को भी कंपनी ने सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन की टैगलाइन के साथ हाल ही में पेश किया था। इस फोन की असल कीमत 11,999 रुपए है लेकिन इस फोन को 9,999 रुपए में बेचा रहा है। लिहाजा इस फोन में 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एमआई एक्सचेंज ऑफर के तहत इसमें भी 1000 रुपए अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।
इन तीन मुख्य स्मार्टफोन के अलावा भी इस सेल में शाओमी के अन्य स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन स्मार्टफोन में Redmi 6A, Redmi Note 6 Pro, Xiaomi mi A2, Redmi Note 5 Pro, Poco F1, Redmi Y2 जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। अगर आप शाओमी का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए 5 जुलाई से 9 जुलाई तक का अच्छा मौका है।


Click it and Unblock the Notifications








