Home
News

Amazon पर बिकेगा लॉन्च होने वाला नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2

By Nikita Rawat

Xiaomi अपने स्मार्टफोन के साथ बाजार में तहलका मचाने वाला है। Xiaomi के स्मार्टफोन के फीचर और प्राइस लोगों को काफी पसंद हैं। इसी तरह Xiaomi ने पहले ही इस बात को साफ कर दिया था कि वह अपना नया Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है। बता दें Xiaomi का यह नया स्मार्टफोन 8 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। Xiaomi अपना नया Xiaomi Mi A2 पहले ही स्पेन में लॉन्च कर चुकी है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही बता दिया गया है कि आप इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं।

Amazon पर बिकेगा लॉन्च होने वाला नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi A2

अमेजन ने भी कर ली है तैयारी

अमेजन इंडिया भी Xiaomi Mi A2 के लॉन्च होने की तैयारी कर चुका है। अमेजन ने Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन के लिए अपनी वेबसाइट पर अलग पेज तैयार किया है जिसमें 'Notify Me’ बटन को शामिल किया गया है। इस बटन का काम यह होगा कि जैसे ही Xiaomi Mi A2 लॉन्च होने के बाद ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा वैसे ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। Xiaomi Mi A2 लॉन्च होते ही इसे mi.com की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

क्या है Xiaomi Mi A2 के फीचर

अमेजन इंडिया के तैयार किए गए पेज पर स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारी साझा की गई है। जिसमें कैमरे, चिपसेट और एंड्रॉयड वन की विशेषताओं को हाईलाइट किया गया है। बता दें Xiaomi Mi A1 स्मार्टफोन की तरह, यह अपकमिंग स्मार्टफोन भी Google के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। जिससे साफ तौर पर पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरिओ ऑफ़ द बॉक्स पर चलेगा और इस साल के आखिरी तक एंड्रॉयड पी में अपडेट किया जाएगा।

इस स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स

Xiaomi Mi A2 में 5.99 इंच की एफएचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेशियो 18: 9 है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टो-कोर चिपसेट पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए, पीछे डुअल कैमरा दिया गया है जो 20 मेगापिक्सेल और 12 मेगापिक्सल का सेटअप है। इसी के साथ सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सेल कैमरा दिया गया है जिसमें सॉफ्ट लाइट एलईडी फ्लैश अप फ्रंट है। जिससे आप कम रोशनी में भी कमाल की तस्वीरों को क्लिक कर सकते हैं।

स्मार्टफोन की कीमत

बैटरी की बात करें तो फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है, साथ ही क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करता है। Xiaomi Mi A2 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी शामिल है। 32 जीबी वाले बेस मॉडल की कीमत लगभग 20,000 रुपये है। 64 जीबी और 128 जीबी की कीमत क्रमश: 22,500 रुपये और 28,100 रुपये है। देखना है कि भारत में यह कौन से वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Mi A2 smartphone is launching in India soon. Let's say Xiaomi's new smartphone will be launched in India on 8th August. Xiaomi has launched its new Xiaomi Mi A2 already in Spain. Amazon has prepared a separate page on its website for the Xiaomi Mi A2 smartphone, which includes the 'Notify Me' button.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X