सैमसंग गैलेक्सी S10+ की ऑफिशियल इमेज हुई लीक, क्या आपने देखा...?
सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की लॉचिंग डेट को भी पेश कर दिया है। यह तो सभी जानते हैं कि MWC 2019 को शुरु होने में कुछ ही समय बाकी रह गया है। इस इवेंट को लेकर सैमसंग कंपनी ने अपनी कमर कस ली है। सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप S10 सीरीज के लीक्स तेजी के साथ आने शुरू हो गए हैं।

हमेशा की तरह सैमसंग अपनी फ्लैगशिप सीरीज को MWC के कुछ दिन पहले सबके सामने पेश करेगा। बताया जा रहा है कि गैलेक्सी S10 सीरीज को 20 फरवरी को San Francisco में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही साथ इस सीरीज के हाई-एंड मॉडल गैलेक्सी S10+ के ऑफिशियल रेंडर भी लीक हो रहे हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S10+ स्मार्टफोन, क्या होगा खास
लीक हुई तस्वीर से पता चलता है कि गैलेक्सी S10+ स्मार्टफोन के फ्रंट में दो कैमरा और बैक में तीन कैमरा सेटअप दिया जाएगा। स्मार्टफोन को पंच होल डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि फोन में दो फ्रंट कैमरा सेटअप होगा, जिसमें से एक स्टैंडर्ड और एक वाइड एंगल कैमरा लेंस होगा।
वहीं, बैक के ट्रिपल कैमरा सेटअप में एक टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। लीक से पता चलता है कि सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन में 6.4-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले को पेश कर सकती है। हालांकि बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी S10+ में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को पेश नहीं करेगी।


Click it and Unblock the Notifications