Home
News

Google Duo ऐप से 9,000 रुपए तक कैशबैक पाने का मौका

गूगल हमारी हर परेशानी का हल माना जाता है। गूगल के द्वारा हम सबकुछ जान सकते हैं। बता दें, हमारे एंड्रायड स्मार्टफोन में ऐसे कई ऐप्स हैं, जो हमें गूगल द्वारा ही प्राप्त हुए हैं। गूगल द्वारा डेवलप की गई ऐप्स में Gmail, Youtube और Maps जैसे ऐप्स भी शामिल हैं। हमारे हर बेसिक काम के लिए गूगल ने एक एेप डेवलप की हुई है। हालांकि गूगल के द्वारा कुछ एेप्स एेसी भी है जो लोगों के बीच ज्यादा पॉपुलर नहीं है। जिसमें से गूगल Duo एेप एक है। गूगल Duo ऐप को खासतौर पर वीडियो कॉलिंग के लिए बनाया गया है।

Google Duo ऐप से 9,000 रुपए तक कैशबैक पाने का मौका

Google Duo ऐप का इतिहास

गूगल ने Duo को दो साल पहले लॉन्च किया था। बता दें इस ऐप ने गूगल के Hangout एेप को रिप्लेस कर दिया था। अब गूगल के स्टॉक एंड्रॉइड में Hangout के बजाए Duo एेप प्री-इंस्टॉल आती है। हालांकि गूगल Duo ऐप अभी लोगों के बीच ज्यादा पॉपुलर नहीं है फिर भी गूगल इसके लिए समय-समय पर अपडेट रिलीज करता रहता है। वहीं एेप को पॉपुलर बनाने के लिए गूगल ने भारत में रिवॉर्ड प्रोग्राम को शुरू किया है।

इस रिवॉर्ड को पाने का प्रोसेस काफी आसान है। अगर आप पहले से ही गूगल Duo के यूजर हैं तो आप दूसरों को जॉइन कराने के लिए उन्हें एक यूनिक इनवाइट लिंक भेज सकते हैं। अगर यूजर आपके भेजे यूनिक इनवाइट के द्वारा एेप को इंस्टॉल करता है, तो आप दोनों को कैश रिवार्ड दिए जाएंगे। ऐसा करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल Duo एेप को खोलना है और Invite friends अॉप्शन पर जाना है। उसके अंदर Share invite लिंक पर क्लिक करना होगा।

9,000 रुपए तक कैशबैक

हालांकि यह अॉप्शन सिर्फ रिवॉर्ड पॉइंट्स के लिए एलिजिबल यूजर्स को ही मिलेगा। इस सबके बाद अपने कॉन्टेक्ट को चुनकर लिंक शेयर करें। जब दूसरा यूजर उस लिंक में क्लिक कर एेप को इंस्टॉल करने के बाद पहली ट्रांजैक्शन कर लेगा तो आपको रिवॉर्ड के बारे में नोटिफिकेशन मिल जाएगी। गूगल के मुताबिक, एक यूजर अधिकतम 9,000 रुपये तक का कैशबैक पा सकता है। बता दें, गूगल का यह अॉफर तमिलनाडु को छोड़ पूरे भारत में उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Google Duo app is not yet more popular among people, so Google has started a reward program in India. If you are already a user of Google Duo, you can send them a unique invite link to join others. Through this, people have the chance to earn up to Rs 9,000 via Google Duo.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X