Motorola One Vision के लॉन्च होने की संभावना, 20 जून को होगा मोटो इवेंट
Motorola India ने भारत में अपना एक इवेंट का आयोजित करने जा रहा है। कंपनी अपने इस इवेंट को 20 जून 2019 को आयोजित करेगी। उम्मीद है कि कंपनी इवेंट के दौरान अपने एक और प्रीमियम डिवाइस को पेश कर सकती है। इस इवेंट के लिए मोटोरोला ने मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। मीडिया इनवाइट में कैवल प्रीमियम डिवाइस लिखा हुआ है।

हाल में भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Motorola One Vision स्पॉट हुआ था, ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने इस इवेंट में Motorola One Vision स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। वहीं, 91mobiles की रिपोर्ट की मानें तो मोटोरोला की स्वामित्व वाली कंपनी लेनोवो इस इवेंट में Motorola One Vision को लॉन्च कर सकती है।
बताया जा रहा है कि Motorola One Vision 21:9 डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को डिस्प्ले सिनेमा व्यू डिस्प्ले की तरह होगा जो Sony's Xperia 10 और Xperia 10 Plus स्मार्टफोन में मौजूद है।
Motorola One Vision स्पेसिफिकेशन
Motorola One Vision स्मार्टफोन को पहले ही ब्राजील में लॉन्च किया जा चुका है, ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी स्मार्टफोन को भी समान स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च कर सकती है। ब्राजील में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन की बात करें तो फोन में 6.3-inch की Full HD+ 21:9 डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टपोन न्यू होल पंच डिजाइन के साथ आता है। कंपनी ने स्मार्टफोन को 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है।
फोन के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका पहला सेंसर 48मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 5मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट पर 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फीचर्स के लिए फोन में फ्रंट में नाइट विजन मोड दिया गया है।
बता दें, स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर ऑपरेट होता है। ऐसे में फोन को तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है। Motorola One Vision में 3,500mAh की बैटरी को पेश किया गया है, जो फास्ट चार्जिंग के लिए 15W TurboPower charger को सपोर्ट करती है।
इसी तरह की तमाम ख़बरों को जानने के लिए गिज़बॉट हिंदी से जुड़े रहे हैं। यहां आपको टेक्नोलॉजी यानि तकनीक, गैजेट्स, स्मार्टफोन, मोबाइल, लैपटॉप, ऐप्स के बारे में तमाम ताज़ा ख़बरों को जानना का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications