Home
News

5G के साथ SAMSUNG GALAXY A90 के लॉन्च होने की संभावना

सैमसंग कंपनी अपनी सीरीज के चलते स्मार्टफोन लॉन्च करने में जुटी हुई है। इसी के साथ कंपनी अपने बाकी स्मार्टफोन्स पर भी काम कर रही है। पहले खबर आ रही थी कि कंपनी अपने Galaxy A90 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अपने Galaxy A80 स्मार्टफोन को लॉन्च किया। एक बार फिर Galaxy A90 स्मार्टफोन को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं।

5G के साथ SAMSUNG GALAXY A90 के लॉन्च होने की संभावना

बताया जा रहा है कि कंपनी अपने नए Galaxy A90 स्मार्टफोन को अपनी नई सीरीज Galaxy R के अंदर लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि आजकल काफी सारे स्मार्टफोन में 5जी होने की बात कही जा रही है। यूज़र्स भी 5जी स्मार्टफोन के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित हैं।

कैसा हो सकता है स्मार्टफोन

कुछ खबरों की मानें तो सैमसंग कंपनी अपनी इस ऩई सीरी़ज के अंदर इस स्मार्टफोन के दो मॉडल को पेश कर सकती है, जिसमें कंपनी बड़ी स्क्रीन और ट्रिपल कैमरा सेटअप पेश कर सकती है। दोनों मॉडल में से एक मॉडल 5G नेटवर्क को सपोर्ट कर सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी अपने स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्ज को भी सपोर्ट करेगी।

अगर कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 5G नेटवर्क के साथ पेश करती है तो यह अबतक का मिड रेंज में पेश किया जाने वाला पहला स्मार्टफोन बन जाएगा। बता दें आजकल सैमसंग कंपनी अपने नए Galaxy Note 10 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है, जिसके चलते जल्द ही नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा।

Galaxy Note 10 स्मार्टफोन की बात करें तो बताया जा रहा है कि सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन को अगस्त में लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि सैमसंग कंपनी अपनी सीरीज के अंदर Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Pro स्मार्टफोन को पेश करेगी। अभी तक कंपनी अपनी इस सीरीज के अंदर एक ही स्मार्टफोन को लॉन्च करती आ रही थी, वहीं ऐसा पहली बार होगा कि एक साथ दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा।

आप इसी तरह की तमाम लेटेस्ट टेक न्यूज़ जानने और पढ़ने के लिए गिज़बॉट हिंदी से जुड़े रहें। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी सभी लेटेस्ट स्मार्टफोन और तकनीकी दुनिया की तमाम ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung company is engaged in launching smartphones due to its series. With this, the company is also working on its remaining smartphones. The first news was that the company could launch its Galaxy A90 smartphone. However, the company launched its Galaxy A80 smartphone. Let's tell you about the incoming phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X