Realme Million Days सेल की आज से हुई शुरुआत
Realme कंपनी ने पिछले कुछ ही समय में भारत में काफी अच्छी पकड़ बना ली है। भारत में करीब एक-डेढ़ साल पहले अपने स्मार्टफोन की शुरुआत करने वाला कंपनी रियलमी ने अब भारतीय यूज़र्स का भरोसा जीत लिया है और लोग आप रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं। इस वजह से रियलमी कंपनी ने समय-समय पर अपना एक सेल का आयोजन करती रहती है।

Realme कंपनी ने आज एक बार फिर एक नई सेल का आयोजन किया है। इस सेल का नाम Realme Million Days है। ये सेल 10 जुलाई यानि आज से 12 जुलाई तक चलेगी। इस सेल के दौरान आपको Realme के कई स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिलेंगे। इन स्मार्टफोन में Realme 2, Real 3 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। इस सेल का फायदा आप realme.com के साथ-साथ फ्लिपकार्ट से भी उठा सकते हैं।
Realme C2 को खरीदने पर कंपनी यूज़र्स को 2 साल की वारंटी दे रही है। इसके अलावा कंपनी ने Realme 3 Pro पर 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Realme 3 Pro का दो वेरिएंट मार्केट में मौजूद हैं। इसका एक वेरिएंट 4GB RAM और 64GB रैम वाला है जिसपर कंपनी 500 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट के साथ ये फोन आपको 13,499 रुपए में मिलेगा।
इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला है, इस फोन पर कंपनी ने 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया है, जिसके बाद इस फोन की कीमत 14,999 रुपए हो गई है। इसके अलावा इस फोन का टॉप वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला है, जिसको इस सेल में डिस्काउंट के साथ 15,999 रुपए में बेचा जा रहा है।
Realme 3 Pro की बात करें तो कंपनी ने इसे तीन कलर वेरिएंट के साथ पेश किया है। जिसमें नाइट्रो ब्लू, लाइटनिंग पर्पल, कार्बन ग्रे कलर ऑप्शन शामिल हैं। Realme 3 Pro को Le Mans- Inspired Speedway Design के साथ पेश किया गया है, जो फोन में Oblique Gradient Effect को पेश करता है। वहीं फोन में 82 लाइन कर्व मौजूद है, जो स्मार्टफोन को एक शानदार लुक देते हैं।
स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो Realme 3 Pro को 6.3 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें 2340*1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। वहीं, फोन में 90.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ काफी पतली बेजल दी गई है। फोन को कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








