Home
News

14 मिलिट्री सर्टिफिकेट के साथ एलजी ने लांच किया नया स्‍मार्टफोन

By Neha

एलजी कंपनी ने अपनी रग्ड स्मार्ट सीरिज को आगे बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन LG X4+ लॉन्च कर दिया है। साउथ कोरियन कंपनी एलजी ने इस फोन को फिलहाल अपनी घरेलू मार्केट में ही पेश किया है। एलजी के इस फोन को 3,00,000 कोरियाई वॉन यानी करीब 17,800 रुपए में पेश किया है।

कंपनी ने इस फोन को रफ यूज इस्तेमाल के लिए पेश किया है। एलजी एक्स4+ मिलिट्री स्तर के 14 सर्टिफिकेट के साथ एमटीएल-एसीडी810जी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। आइए जानते हैं इस फोन के बाकी फीचर्स और स्पेक्स के बारे में।

14 मिलिट्री सर्टिफिकेट के साथ एलजी ने लांच किया नया स्‍मार्टफोन

एलजी एक्स4+ ने मार्केट में आ रहे रग्ड फोन के लिए चैलेंज पेश कर दिया है। आर्मी सर्टिफिकेशन के अलावा इस फोन को इम्पैक्ट, वाइब्रेशन, हाई टेम्परेचर, लो टेम्परेचर, थर्मल शॉक और ह्यूमिडिटी जैसी छह कैटेगरी में सर्टिफिकेशन दिया है। इसके अलावा इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है, जो फोन के बैकन पर है। इसके अलावा फोन में एलजी की मोबाइल पेमेंट सर्विस एलजी पे सपोर्ट भी मिलता है।

एलजी एक्स4+ के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स- एलजी एक्स4+ में 5.3 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 720 x 1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। फोन की स्क्रीन डेनसिटी 277 पिक्सल प्रति इंच है। कैमरे की बात करें, तो इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया है। ये कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

एलजी के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन में 2 जीबी रैम के साथ आता है। डेटा के लिए फोन में 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलता है।

कैसे डाउनलोड करें अमेज़न प्राइम वीडियो ?

एलजी के इस रग्ड फोन में पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, यूएसबी टाइप-बी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे ऑप्शन हैं। एलजी का ये रग्ड फोन ब्लू और लैवेंडर वॉयलेट कलर वेरिएंट में आता है। कंपनी ने एलजी एक्स4+ के बाकी देशों में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
LG company ne latest smartphone LG X4+ launch kar diya hai. ye rugged phone hai jo 14 million certification ke sath ata hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X