Home
News

4 कैमरा सेटअप वाले इस स्मार्टफोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से होगी शुरू

Huawei कंपनी के सब ब्रांड Honor ने हाल ही में इंडिया में कुछ नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। आज उनमें से एक स्मार्टफोन Honor 20 को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ कई तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए आपको इस फोन की स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

4 कैमरा सेटअप वाले इस स्मार्टफोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से होगी शुरू

पहली बिक्री पर ऑफर्स

Honor 20 का एक ही वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है। इसमें यूज़र्स को 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसकी कीमत 32,999 रुपए होगी। इसके अलावा अगर कोई जियो यूज़र्स है तो उसे 2,200 रुपए तक का अतिरिक्त कैशबैक और 125 जीबी अतिरिक्त इंटरनेट डेटा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा आप 5,500 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी इस फोन को खरीद सकते हैं। हॉनर कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन की पहली बिक्री पर 90% की बायबैक गारंटी भी दे रही है।

इस फोन की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी+एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया गया है, जो इसकी खास बातों में से एक है। इस स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप भी बढ़िया है। इसमें क्वार्ड कैमरा सेटअप दिया गया है, इसका मतलब इसमें 4 कैमरों का सेटअप दिया गया है।

4 कैमरा सेटअप

इसका प्राइमरी कैमरा Sony IMX586 सेंसर से लैस 48 मेगापिक्सल का है। वहीं इसका दूसरा कैमरा सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसका तीसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। वहीं इसका चौथा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जो माइक्रो लेंस के साथ आता है।

इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 32 मेगापिक्सल का एक शानदार कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें हुवावे का सबसे अच्छा HiSilicon Kirin 980 ऑक्टा कोर SoC शामिल किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड मैजिक यूआई 2.1 पर रन करता है।

दमदार बैटरी के साथ सुपरचार्ज सपोर्ट

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में बढ़िया पॉवर के लिए एक 3,750 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। यह बैटरी 22.5W के सुपरचार्ज को सपोर्ट करती है। इसके अलावा चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर जैसे काम करने के लिए इसमें एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसको आधे घंटे चार्ज करने पर बैटरी 50% चार्ज हो जाती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor recently launched some new smartphones in India. Today one of them will be offered for sale to Smartphone Honor 20. This phone will be offered for sale at Flipkart today at 12 noon. There are several types of offers being offered with this smartphone. Let us tell you about the specifications and offers of this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X