Apple ने इस बार अपने एनुअल इवेंट का नाम Awe Dropping रखा है। 9 सितंबर 2025 को इस इवेंट में चार आईफोन मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा है iPhone 17 Air की, जिसे कंपनी अपने रेगुलर प्लस मॉडल से रिप्लेस कर रही है। इसके अलावा iPhone 17, iPhone Pro और iPhone Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। Awe Dropping इवेंट मंगलवार 9 सितंबर को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple Park में आयोजित होगा। कीनोट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। सबसे स्लिम iPhone 17 Air बताया जा रहा है कि iPhone 17 Air अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone होगा, जिसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले और Apple का इन-हाउस C1 मॉडेम मिलेगा। इसके डिजाइन को मिनिमल लुक देने के लिए इसमें सिंगल-लेंस रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, Pro मॉडल्स में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। iPhone 17 Pro और Pro Max में नया बार-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल और ज्यादा ड्यूरेबल एल्युमिनियम फ्रेम मिलेगा, जिसे हाल के वर्षों का सबसे बड़ा डिजाइन चेंज माना जा रहा है।सभी मॉडल्स को A19 या A19 Pro चिपसेट और ProMotion 120Hz डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। Other Announcements Expected iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ इस इवेंट में Apple अपने वियरेबल्स लाइनअप को भी अपडेट करेगा। कंपनी एक साथ तीन नए वॉच मॉडल Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3 और Apple Watch SE 3 लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा AirPods Pro 3, अगली पीढ़ी का HomePod mini और नया Apple TV 4K भी देखने को मिल सकता है। वहीं, सॉफ्टवेयर लेवल पर iOS 26, iPadOS 26 और macOS Tahoe समेत कई OS अपडेट्स की टाइमलाइन भी अनाउंस की जाएगी। iPhone 17 Price (Expected) कीमत की बात करें तो भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये हो सकती है। iPhone 17 Air का दाम करीब 99,900 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। iPhone 17 Pro की कीमत भारत में लगभग 1,24,900 रुपये हो सकती है। टॉप-एंड iPhone 17 Pro Max 1,64,900 रुपये से शुरू हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इनकी प्राइसिंग सामने आई है। अमेरिका में iPhone 17 $899 से, iPhone 17 Air $999 से, iPhone 17 Pro $1,299 से और iPhone 17 Pro Max $1,799 से शुरू हो सकता है। कुल मिलाकर, Apple का यह Awe Dropping इवेंट सिर्फ नए iPhones तक सीमित नहीं होगा बल्कि पूरे प्रोडक्ट इकोसिस्टम को एक नया आयाम देने वाला साबित हो सकता है।