मोबाइल नेटवर्क पर डिपेंड रहने की टेंशन खत्म, अब Elon Musk के Starlink Mini से लें हाईस्पीड कनेक्शन
Elon Musk की कंपनी SpaceX ने Starlink Mini को लॉन्च कर दिया है। Starlink Mini एक सैटेलाइट इंटरनेट एंटीना है, जिसको लेकर बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं सुनने को मिल रही थी। अब इसे लॉन्च कर दिया गया है। इसकी वजह से आप सुपर फास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Starlink Mini के फायदे
Starlink Mini के आने के बाद आपको किसी मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर रहने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। Starlink Mini की मदद से आप अपने डिवाइस को इंस्टिंट हाईस्पीड नेटवर्क से कनेक्ट करने में सक्षम होंगे।

इस नई लॉन्चिंग के बारे में जानकारी SpaceX के स्टारलिंक इंजीनियरिंग के वीपी माइकल निकोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने बताया कि वाई-फाई इंटिग्रेटेड के साथ जल्द ही स्टारलिंक मिनी का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।
Starlink Mini की कितनी होगी कीमत
Starlink Mini किट की कीमत 599 डॉलर (लगभग 50 हजार रुपये) है। इस किट को पहले से मौजूद कस्टमर ही खरीद सकेंगे। फिलहाल इसे लेकर अलग से किसी प्लान के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि यह पोर्टेबल सैटेलाइट इंटरनेट, स्टैंडर्ड एंटीन डिश इंटरनेट की कम्पेरिजन में 100 डॉलर ज्यादा महंगा है।
Starlink Mini का वजन
इसके वजन के बारे में बात करें तो ये 1.13 किलीग्राम का है। इसकी स्पीड 100Mbps है, जो कि 23ms की लेंटेंसी के साथ लॉन्च हुआ है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, Starlink Mini के बाद Starlink Mini Dishesh को भी अगले महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
इसमें यूजर्स को 50GB डेटा के इस्तेमाल की इजाजत मिलेगी। वहीं अगर ग्राहक दोनों सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 150 डॉलर का पेमेंट करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications







